Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 01:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी
रांची

नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी

October 7, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची। बरियातू थाना क्षेत्र में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। बोकारो स्टील सिटी के न्यू प्लांट में सुपरवाइजर,फीटर व स्टोर कीपर के लिए 514 युवाओं तीन अलग-अलग व्यक्ति को मोहरा बना कर 7.35 लाख रुपये की ठगी की गयी है। ठगी मोरहाबादी के राधेश्याम अपार्टमेंट निवासी प्रभु नाथ यादव के पुत्र ज्योति कुमार उर्फ विक्की कुमार ने की है। वह साईं इंटरप्राइजेज नामक संस्थान चलाता था। इस संबंध में 138 युवाओं से कुल 1.97 लाख जमा कर देने वाले गौतम कुमार व 376 युवाओं से 5.38 लाख जमा कर (कुल 7.35 लाख रुपये)देने वाले विकास तिवारी व रोशन कुमार ने बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
क्या है मामला
इस संबंध में मोरहाबादी निवासी गौतम कुमार ने प्राथमिकी में कहा है कि साईं इंटरप्राइजेज का संचालक ज्योति कुमार उर्फ विक्की सिंह मोरहाबादी के राज कंप्यूटर सेंटर में जेरोक्स कराने हमेशा आता था। गौतम राज कंप्यूटर सेंटर में काम करता है। उसी क्रम में ज्योति कुमार उर्फ विक्की सिंह ने उससे घनिष्ठता बढ़ाई। एक दिन उसने वाटसएप मैसेज किया किया कि उसमें अर्जेंट रिक्वायरड स्टाफ लिखा। बात करने पर उसने बताया कि बोकारो स्टील सिटी में एक न्यू प्लांट खुल रहा है। उसमें विभिन्न पदों के अलग-अलग वेतन बताये गये थे।15 से लेकर 25 हजार तक की नौकरी की बात कही गयी थी। प्रत्येक आवदेक से 29 अगस्त से 1432 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया गया था। तीन अक्तूबर को मेडिकल जांच की तिथि तय की गयी थी। उसमें कहा गया था कि मेडिकल के लिए सभी आवेदकों काे बोकारो भेजा जायेगा। साथ ही बिहार के आवेदकों को लाने के लिए बोकारो से बस जायेगा। बोकारो के एक लॉज का एड्रेस भी उपलब्ध कराया गया था। लेकिन वह गलत निकला। मेडिकल में फेल होने पर 653 रुपये वापस करने की बात भी की गयी थी। गौतम ने बताया कि दो अक्तूबर की देर रात से ही आरोपी विक्की सिंह ने मोबाइल बंद कर लिया था, जो अब तक बंद है। उसके बाद बाद सभी लोग समझ गये कि वे लोग ठगी के शिकार हो गये है़। उसके बाद कुछ आवेदक मोरहाबादी के राधेश्याम अपार्टमेंट पहुंचे। वहां विक्की सिंह के पिता प्रभु नाथ यादव से मिले तो उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने लिखा पढ़ी कर उससे संबंध समाप्त कर लिया है।
गौतम कुमार व अन्य लोग विक्की सिंह का आइसीआइसीआइ बैंक में एकाउंट है। उसी में उसने पैसा ट्रांसफर किया था। वहां के मैनेजर से मिल कर गौतम, विकास व रोशन फ्रीज करने को कहा। बैंक अधिकारियों ने इसके लिए प्राथमिकी की कॉपी लाने को कहा। गौतम कुमार का कहना है कि अब प्राथमिकी दर्ज हो गयी है। थाना प्रभारी सपन महथा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleAmazon से बुक कराएं रेल टिकेट, नहीं लगेगा सर्विस व पेमेंट गेटवे ट्रांजेक्शन शुल्क
Next Article अंग्रेजी शासन में भी किसानों पर काला कानून थोपा गया-रामेश्वर उरांव

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.