Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 07:05 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » धुर्वा में दो युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म
रांची

धुर्वा में दो युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म

April 15, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। राजधानी रांची के धुर्वा में दो युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है। घटना को छह अपराधियों ने अंजाम दिया है।

अपराधियों के चंगुल से भागकर दोनों युवतियां आधी रात थाना पहुंची और मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर छह आरोपितों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया है।
तुपुदाना इलाके की रहने वाली एक युवती अपने ननद के घर गई हुई थी। इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले एक युवक के साथ उसकी ननद ने उसे गुरुवार की रात ही वापस भेज दिया। रास्ते में युवती को घर ले जा रहे युवक की नीयत खराब हो गई। इसके बाद उसने धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित एक सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया और फिर अपने पांच और साथियों को वहां बुला लिया। पांच अन्य अपराधी भी मौके पर पहुंचे और युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया है कि अपराधी उसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे, उन्होंने कहा कि तुम अपनी एक और सहेली को फोन कर यहां बुलाओ तब तुम्हें वह छोड़ देंगे। पीड़िता ने डर से अपनी सहेली को भी बुला लिया। इसके बाद सभी छह अपराधियों ने उसके साथ भी सामूहिक दुष्कर्म किया।

auto

दुष्कर्म के बाद सभी आरोपित दोनों युवतियों को डरा धमका कर वापस चले गए। तब किसी तरह गुरुवार की देर रात दोनों युवतियां थाने पहुंची और पुलिस को मामला बताया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापेमारी टीम का गठन किया । शुक्रवार की सुबह होते-होते छह में से पांच अपराधी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जबकि एक आरोपित की तलाश पुलिस कर रही है। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार दोनों युवतियों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि दुष्कर्म मामले में पांच आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। एक की तलाश की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमातम में बदली खुशियां, बहन की शादी के 24 घंटे पहले ही भाई की मौत
Next Article गुड फ्राइडे प्रभु यीशु के बलिदान को याद करने का दिन: मुख्यमंत्री

Related Posts

झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.