WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर के आईजी संजय आंनदराव लाठकर ने शुक्रवार को राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि संजय आनंदराव लाठकर झारखंड कैडर के 1995 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं और वर्तमान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। झारखंड राज्य में लगभग साढ़े तीन वर्षों के सफलतम कार्यकाल को पूरा करने के बाद स्थानांतरण पर वेस्टर्न सेक्टर केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल मुम्बई में अपना योगदान देने जा रहे हैं।

