WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में शनिवार को इंटरनेट सेवा बाधित है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह से ही इंटरनेट सेवा बाधित है। रिम्स प्रबंधन ने बताया कि नेपाल हाउस से ही इंटरनेट बहाल नहीं की जा रही है। इंटरनेट ना होने से मरीजों की ऑनलाइन पर्ची नहीं कट पा रही है। एडमिशन के अलावा जांच के लिए भी पर्ची नहीं कट रही है। इसके कारण एक्स-रे, ईसीजी सहित कई महत्वपूर्ण जांच का काम रुका हुआ है। सुबह से पर्ची नहीं कटने के कारण मरीज और परिजन परेशान हैं तो उन्हें जांच के लिए घंटों से इंतजार करना पड़ रहा है।

