Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 07:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » माथे पर हड़िया दारू नहीं सरकार की योजना लेकर जाइए: हेमंत सोरेन
रांची

माथे पर हड़िया दारू नहीं सरकार की योजना लेकर जाइए: हेमंत सोरेन

October 21, 2022No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि माथे पर हड़िया दारू नहीं सरकार की योजना लेकर जाइए। उन्होंने कहा कि सुदूर क्षेत्र में लोगों को कैसे योजना का लाभ मिले। इसको लेकर आपकी सरकार चिंतित थी। पूर्व की सरकारों में लोगों को जरूरतमंदों को योजना का लाभ नहीं मिला लेकिन आपकी सरकार ने योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है, जिसका प्रतिफल है कि सरकार आपकी योजनाओं को लेकर आपके द्वार पहुंच रही है।

सोरेन खूंटी के कर्रा में शुक्रवार को आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव-गांव पदाधिकारी पहुंच रहे हैं और आपको योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जरूरतमंद आगे आकर योजनाओं का लाभ लें। योजनाएं यहां के लोगों के अनुरूप बनाई गई हैं।

खूंटी में हक के लिए हुए आंदोलन

मुख्यमंत्री ने कहा कि खूंटी वीर भूमि है। यहां हक अधिकार को लेकर आंदोलन हुए थे। पूर्व की सरकार में पत्थलगड़ी के खिलाफ दर्ज मामलों को आपकी सरकार ने वापस लिया है। राज्य सरकार राज्यकर्मियों को लेकर भी निर्णय लिया है। उनके वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया गया। पुलिसकर्मियों के लिए भी निर्णय लिए गए। सरकार जल्द सहायक पुलिसकर्मियों के लिए भी सम्मानजनक रास्ता निकालने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से सभी बच्चियों को जोड़ना है। इसके लिए आयोजित हो रहे शिविर सहायक बन रहे हैं। सरकारी स्कूलों को निजी विद्यालय के तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। जहां सीबीएसई के तर्ज पर शिक्षा दी जाएगी। यहां के प्रतिभावान बच्चे विदेश में सरकार के सहयोग से निः शुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहें हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा किसान पाठशाला का शुभारंभ हुआ है। राज्य की अधिक आबादी कृषि कार्य करती है। 100 किसान पाठशाला खोलने का निर्णय लिया है। किसानों को हमें लाभ पहुंचाना है। किसानों को इससे लाभ होगा। किसानों के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। किसान पाठशाला किसानों को वैकल्पिक संसाधनों के साथ-साथ तकनीकी सुविधाओं एवं उन्नत कृषि प्रणालियों का सामान्य तरीके से प्रयोग में लाते हुए नई तकनीकों से उन्नत खेती को बढ़ावा देने में सहायक होगा। किसानों की सालाना आय में बढ़ोतरी तथा किसानों के समेकित उत्थान का माध्यम बनाना इस पाठशाला लक्ष्य तय किया गया है।किसानों के लिए पाठशाला को पुनर्जीवित किया जा रहा है। क्योंकि, किसान है तभी जीवन है।

मुख्यमंत्री ने बढ़ाया बच्चियों का हौसला
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए कोचिंग संस्थान के माध्यम से सहयोग प्राप्त कर जेइइ मेंस एवं एनइइटी में क्वालीफाई पांच छात्राओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इनको प्रोत्साहित करते एक-एक लैपटॉप उपहार स्वरूप प्रदान करने की घोषणा की। इन बच्चियों में से दयामनी सांगा और एलिशा हस्सा ने जेईई मेंस एवं दीपा पूर्ति, पूजा कुमारी एवं वाटिका कुमारी ने एनइइटी क्वालीफाई किया है। मुख्यमंत्री ने कहा इन बच्चियों की सफलता से उत्साहित हूं। मुख्यमंत्री सारथी योजना का लाभ यहां के छात्रों को जल्द मिलेगा। पायलट प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ भी दुमका में होने जा रहा है। इस केंद्र में राज्य के युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने खूंटी के कर्रा में 322 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया। इसमें 124 करोड़ 75 लाख की 247 योजनाओं का शिलान्यास और 172 करोड़ 48 लाख की 205 योजनाओं का उद्घाटन एवं 25 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण हुआ। मुख्यमंत्री ने किसानों के बेहतर कल के लिए मनरेगा पार्क में किसान पाठशाला का शुभारंभ किया। साथ ही मनरेगा पार्क में मुख्यमंत्री एवं मंत्री ने चीकू का पौधा लगाया।

इस अवसर पर मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, वरीय अधिकारी एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण, विभिन्न योजनाओं के लाभुक एवं अन्य उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपीएम मोदी छठवीं बार पहुंचे केदारनाथ धाम
Next Article रांची में बदमाशों ने व्यवसायी को मारी गोली, भर्ती

Related Posts

Headlines

बड़ा फेरबदल : एक साथ 38 IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

May 4, 2026
Headlines

SSP का मिला हुक्म और रात के अंधेरे में रेस हो गई रांची पुलिस, तीनों SP ने संभाली कमान

May 4, 2026
बिहार

अमित शाह से सीएम सम्राट की हाई लेवल मीटिंग, कैबिनेट विस्तार तय

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बड़ा फेरबदल : एक साथ 38 IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

May 4, 2026

राशिफल @ 04 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 4, 2026

SSP का मिला हुक्म और रात के अंधेरे में रेस हो गई रांची पुलिस, तीनों SP ने संभाली कमान

May 4, 2026

अमित शाह से सीएम सम्राट की हाई लेवल मीटिंग, कैबिनेट विस्तार तय

May 3, 2026

छत का दरवाजा बना मौत का जाल, विवेक विहार आग में 9 जिंदगियां खत्म

May 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.