Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 02:38 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लोहरदगा: कर्फ्यू में चार घंटे की ढील, लोगों ने की जमकर खरीददारी
रांची

लोहरदगा: कर्फ्यू में चार घंटे की ढील, लोगों ने की जमकर खरीददारी

January 29, 2020No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची/लोहरदगा। लोहरदगा में तिरंगा यात्रा के दौरान हुई हिंसक घटना के बाद जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार को सातवें दिन कर्फ्यू में चार घंटे की ढील दी गयी।

जिले में बुधवार को 10 से 12 और 2 से 4 बजे तक कर्फ्यू में ढील दिए जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकले और आवश्यक सामानों की खरीददारी की। बाजार में लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। लोग दवा, दूध, सब्जियां, गैस और खाद्य सामग्री खरीदकर अपने घरों में लेकर गए। पूरे जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शहरी क्षेत्र में डीसी आकांक्षा रंजन एसपी प्रियदर्शी आलोक सहित अन्य अधिकारियों ने फ्लैग मार्च किया। जिला प्रशासन के द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र से लगातार ऐलान किया जा रहा है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून अपने हाथ में न लें। आवश्यक सामानों की खरीदारी के बाद लोग अपने घरों में चले जाएं। लोहरदगा जिला में तेजी से शांति बहाल हो रही है।

आवश्यक सामग्रियां खरीदने की छूट दी गई

कर्फ्यू व गिरफ्तारियों को लेकर आईजी नवीन कुमार सिंह ने बातचीत में बताया कि कर्फ्यू में बुधवार को दो बार ढील देकर लोगों को आवश्यक सामग्रियां खरीदने की छूट दी गई। लोगों को आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं और गैस सिलेंडर देने की भी व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि हमारे प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व दण्डाधिकारी भी लोगों से जाकर उनके घरों में बात कर रहे हैं। इस दौरान लोगों ने भी हमें शांति और सौहार्द्र का भरोसा दिलाया है। लोग आपस में भी बात कर यह भरोसा दे रहे हैं। जिले में सभी प्रखंडों में शांति समिति की बैठक हो गई है और जल्द ही जिला स्तर पर शांति समिति की बैठक की जायेगी। लोगों ने शांति समिति की बैठक मे हमें शांति और सौहार्द्र का भरोसा दिलाया है और हमें उम्मीद है कि जल्द ही स्थिति सामान्य हो जायेगी। साथ हम लंबी दूरी की भी गाड़ियों का परिचालन करवा सकेंगे।

अब तक 22 लोगों की गिरफ्तारी

सिंह ने कहा कि एसआईटी का भी कार्य काफी बेहतर चल रहा है। अभी तक 22 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। 55 लोगों पर 116/3 के तहत बंध पत्र भरा कर उन्हें छोड़ा जा रहा है। उनकी संलिप्तता की भी जांच चल रही है। जिनके खिलाफ सबूत हैं उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा।

सभी अपने-अपने घरों में ही करें पूजा-अर्चना

सिंह ने बताया कि सरस्वती पूजा लोग अपने घरों में ही करें। किसी भी समुदाय के लिए भी सार्वजनिक स्थलों पर पूजा करने की इजाजत नहीं है। मौके पर डीआईजी अमोल वेणुकांत होमकर और उपायुक्त आकांक्षा रंजन भी उपस्थित थीं।

उल्लेखनीय है कि लोहरदगा के ललित नारायण स्टेडियम में बीते गुरुवार को दिन के 11 बजे नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के समर्थन में रैली निकाली गयी थी। रैली को शहर के मुख्य सड़क से होते हुए समाहणालय मैदान पहुंचना था। रैली में शामिल लोग नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे। उपायुक्त और एसपी खुद इस री के साथ चल रहे थे। रैली जब दिन के 11.30 बजे अमलाटोली के पास गुजरी , तो विरोधी गुट के लोगों ने रैली में शामिल लोगों पर तबातोड़ ईंट-पत्थर फेंकना शुरु कर दिया था, जिससे स्थिति बगड़ गयी थी। उपद्रवियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़, स्थिति जब पूरी तरह से बिगड़ने लगी तो पुलिस ने लगभग 100 राउंड फायरिंग की थी। इसके बाद स्थिति को देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया था। घटना में कई लोग घायल हो गये थे। एक घायल नीरज राम प्रजापति की इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गयी थी। मंगलवार को नीरज का अंतिम संस्कार किया गया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपद्मश्री के लिए चयनित आचार्य और हंसमुख मुख्यमंत्री से मिले
Next Article संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत फरवरी में एक हफ्ते के मप्र. प्रवास पर

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
झारखंड

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.