Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 10:59 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत फरवरी में एक हफ्ते के मप्र. प्रवास पर
देश

संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत फरवरी में एक हफ्ते के मप्र. प्रवास पर

January 29, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

भोपाल। राष्ट्रीय स्वंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत फरवरी में एक सप्ताह के मध्य प्रदेश प्रवास पर रहेंगे। एक लंबे अंतराल के बाद मध्य प्रदेश में आरएसएस का तीन दिवसीय शीतकालीन शिविर लगाया जा रहा है।

संघ नेताओं के मुताबिक संघ प्रमुख 31 जनवरी की रात को गुना पहुचेंगे, जहां से वे सीधे शिविर स्थल पर जाएंगे और 2 फरवरी तक चलने वाले महाविद्यालयीन छात्रों के शिविर में शामिल होंगे। इसके बाद भोपाल आएंगे। भोपाल में वे तीन दिन तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के जिला प्रचारक व विभाग प्रचारकों की बैठक लेंगे। इसके बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रमुख अनुषांगिक संगठनों के साथ समन्वय की बैठक लेंगे।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकारें जाने के बाद संघ प्रमुख के इस दौरे को अति महत्वपूर्ण दृष्टि से देखा जा रहा है । गौरतलब है कि मध्य भारत प्रांत में संघ का यह पहला शिविर होगा, इस शिविर में जिसमें कॉलेज के छात्रों को आमंत्रित किया गया है, में 16 जिलों के छात्र शामिल होंगे। इस शिविर को संघ प्रमुख डॉ. भागवत दो फरवरी को संबोधित करेंगे । माना जा रहा है कि इस शिविर में लगभग दो हज़ार छात्र शामिल हो सकते है।

पांच साल बाद लेंगे जिला प्रचारकों की बैठक
लगभग पांच साल के अंतराल के बाद संघ प्रमुख डॉ. भागवत इस बैठक में शामिल होने जा रहे है । संघ नेताओ के मुताबिक डॉ. भागवत दो फरवरी से प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहेंगे । इस शिविर के दौरान 3 फरवरी को संघ प्रमुख मप्र और छत्तीसगढ़ के जिला प्रचारकों की बैठक लेंगे। इस लिहाज से इस बैठक को अति महत्वपूर्ण मना जा रहा है । दूसरे दिन वे चार फरवरी को मप्र-छत्तीसगढ़ क्षेत्र यानी दोनों राज्यों के विभाग प्रचारकों के साथ गहन मंथन करेंगे। इसके बाद पांच और छह फरवरी को सर संघचालक आरएसएस से जुड़े अनुषांगिक संगठनों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। इसमें भारतीय जनता पार्टी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय मजदूर संघ, विश्व हिंदू परिषद जैसे 15 बड़े संगठनों के अध्यक्ष और संगठन महामंत्री शामिल होंगे।

नागरिकता कानून में बदलाव के बाद इन दिनों पूरे देश में सियासत गर्म है। इस लिहाज से संघ की इस बैठक पर सबकी नजर रहेगी । माना जा रहा है कि धारा 370 को जम्मू-कश्मीर से हटाने, तीन तलाक और सीएए के बाद जिला प्रचारकों की भूमिका कैसी और क्या होनी चाहिए, समाज में वे क्या संदेश दें, जिससे कि सामाजिक समरसता बनी रहे, इस दृष्टि से बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलोहरदगा: कर्फ्यू में चार घंटे की ढील, लोगों ने की जमकर खरीददारी
Next Article चीन : कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 132, करीब 6000 संक्रमित

Related Posts

Headlines

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.