Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 07:01 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मैट्रिक और इंटरमीडिएट के नतीजे 20 जुलाई तक होंगे घोषित
रांची

मैट्रिक और इंटरमीडिएट के नतीजे 20 जुलाई तक होंगे घोषित

July 5, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। झारखंड सरकार ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। मैट्रिक और इंटरमीडिएट के रिजल्ट को लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा तैयारी की जा रही है। बताया जाता है कि 20 जुलाई तक मैट्रिक और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर रिजल्ट जारी करने को लेकर जैक ने पोर्टल तैयार कर लिया है।

वहीं दूसरी ओर जैक के मैट्रिक और इंटरमीडिएट के करीब 80 हजार छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग हो सकता है। जानकारी के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर के कारण ये प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं दे सके थे। इस कारण इनके रिजल्ट पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। जल्द इनकी प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं हुई, तो इनका रिजल्ट पेंडिंग हो सकता है। इस संबंध में जैक अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह ने सोमवार को जानकारी दी है कि आपदा प्रबंधन विभाग से अनुमति मिलते ही नया शेड्यूल जारी कर परीक्षा ले ली जायेगी।

झारखंड स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इन विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए आपदा प्रबंधन विभाग से अनुमति मांगी है। जल्द अनुमति नहीं मिलने पर छात्र-छात्राओं का रिजल्ट पेंडिंग रह सकता है। मैट्रिक में 4.30 लाख, जबकि इंटरमीडिएट में 3.40 लाख परीक्षार्थी हैं। इनमें से करीब 80 हजार विद्यार्थी प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं दे सके हैं। कोरोना महामारी के कारण अप्रैल में ही प्रैक्टिकल की परीक्षा समय से पहले स्थगित कर दी गई थी। बाद में कोरोना के कारण मैट्रिक और इंटर की परीक्षा भी रद्द कर दी गई थी। नौंवी और 11वीं के रिजल्ट के आधार पर इसके परिणाम तैयार किए जा रहे हैं। इसमें थ्योरी पेपर के अंक जहां जैक देगा, वहीं दूसरी ओर प्रैक्टिकल और इंटरनल एसेसमेंट के अंक स्कूल देंगे। झारखंड के शिक्षा विभाग के अनुसार करीब 85 से 90 प्रतिशत छात्र-छात्राओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं हो चुकी हैं। दस से 15 प्रतिशत परीक्षार्थी बच गए हैं। जैक ने 13 जुलाई तक छात्र-छात्राओं के प्रैक्टिकल और इंटरनल एसेसमेंट के अंक अपलोड करने का निर्देश जारी किया है। मैट्रिक और इंटरमीडिएट के करीब दस फीसदी छात्र-छात्राएं प्रैक्टिकल की परीक्षा नहीं दे सके हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआठ आईपीएस का तबादला, एडीजी अभियान बने संजय आनंद लाटकर
Next Article ससुर ने कर ली बहु से शादी, अब बेटा पहुंचा पुलिस के पास

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.