Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 04:12 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बाइक की डिक्की तोड़कर दो लाख रुपये की चोरी करने वाला गिरफ्तार
रांची

बाइक की डिक्की तोड़कर दो लाख रुपये की चोरी करने वाला गिरफ्तार

July 26, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। रांची के मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस ने बाइक की डिक्की तोड़कर दो लाख रुपये की चोरी करने के मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी का नाम दास नरेश बताया गया है। गिरफ्तार अपराधी ओडिशा के असगा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इसके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया शर्ट और चप्पल बरामद किया गया है।
ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बीते 11 अप्रैल को मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में विनोद गंझु की ओर से आवेदन देकर बताया गया था कि वह खलारी बैंक ऑफ इंडिया से दो लाख रुपया निकाल कर बाइक से मैक्लुस्कीगंज आ रहा था। इसी दौरान वह छड़ सीमेंट दुकान के पास बाइक खड़ा किया और बगल में चाय दुकान में चाय पीने लगा। इसी क्रम में आसपास के लोगों के द्वारा शोर मचाने पर वह चाय दुकान से वहां जाकर देखा तो उसका बाइक का डिक्की टूटा हुआ था , और उसमें रखा दो लाख रुपया झोला सहित गायब था। आसपास के लोगो ने बताया कि दो व्यक्ति 220 सीसी के काला पल्सर बाइक से आया था। सीसीटीवी फुटेज में देखा तो मालूम हुआ कि दोनों व्यक्ति मुझे बैंक ऑफ इंडिया खलारी से पीछा कर रहा था। एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया ।टीम ने कार्रवाई करते हुए इलाके में नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया लेकिन टीम को कोई उपलब्धि नहीं मिली। एसपी ने बताया कि इसी बीच गुप्त सूचना मिली की मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में लूट कांड में शामिल आरोपित को मांडर थाना क्षेत्र में यूनियन बैंक के सामने रेकी करते देखा गया है। सूचना के बाद मांडर पुलिस को बैंक के पास भेजा गया। पुलिस को देखकर एक अपराधी भाग गया और एक अपराधी पकड़ा गया। पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। घटना को अंजाम देने के दौरान पहना गया शर्ट और चप्पल से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इसकी पहचान हुई। पुलिस फरार एक अन्य अपराधी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयूको बैंक के एटीएम काटकर चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Next Article धुर्वा डैम के गेट के पास दो बाइक के बीच की टक्कर में दो की मौत

Related Posts

Headlines

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026
Headlines

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026

7वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, झारखंड में 772 पदों पर Vacancy

September 13, 2026

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.