WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम गेट के पास मंगलवार की शाम को दो बाइक की आपस में टक्कर हुई। इस हादसे में दो व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक का नाम संजय लिंडा और अतीत है। संजय लिंडा नगर निगम में सफाई का काम करता था और वह हड़सेर का रहने वाला था। वहीं दूसरा व्यक्ति अतीत सीटीओ का रहनेवाला था। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद धुर्वा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की तो पता चला कि काफी तेज गति से बाइक आपस में टकरा गई, जिसके बाद यह हादसा हुआ है। हालांकि दोनों व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। धुर्वा थाने की पुलिस ने इस मामले की जानकारी मृतकों के परिवार वालों को दे दी है।

