Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 08:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नक्सलियों का तीन दिवसीय बंद को लेकर पुलिस अलर्ट
रांची

नक्सलियों का तीन दिवसीय बंद को लेकर पुलिस अलर्ट

November 23, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में बुलाए गए तीन दिवसीय बंद को लेकर पुलिस अलर्ट है। मंगलवार को नक्सल प्रभावित इलाकों में हाईवे पर लगातार पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है। सुरक्षा के मद्देनजर एक्सप्रेस ट्रेनों के आगे पायलट ट्रेन चलाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बंद को लेकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अन्य दिनों की अपेक्षा बहुत कम वाहन चले। सुदूर क्षेत्रों में दुकानें और बाजार बंद रहे।

नक्सल प्रभावित इलाकों के कई सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बस ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि झारखंड के अन्य जिलों के लिए खुलने वाली बसें नहीं चली। दूसरे राज्यों में चलने वाली बसे भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम चली। शादी विवाह को लेकर पहले से बुक किए गए टिकटों की वजह से लंबी दूरी के वाहन को भेजा जा रहा है।

बंद को लेकर रांची, रामगढ़, खूंटी ,सिमडेगा, लातेहार, हजारीबाग, पलामू सहित अन्य जिलों में किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

आईजी अभियान एवी होमकर ने बताया कि नक्सलियों के बंद को लेकर पुलिस अलर्ट है। राज्य में अब तक किसी भी जिले से कोई भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। हाईवे और नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत भूषण और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में सीमांत रीजनल कमेटी के प्रवक्ता मानस में तीन दिवसीय बंद का ऐलान किया है। 23 से 25 नवंबर तक बिहार, झारखंड छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में बंद का आह्वान किया गया है।

बंद के दौरान पानी ,दूध, दवा दुकान ,अस्पताल, एंबुलेंस और अग्निशमन सेवा को मुक्त रखा गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleGOOD NEWS: पेट्रोल-डीजल के दाम और होंगे कम, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Next Article महिला उद्यमियों के सशक्तिरण के लिए अमेज़न इंडिया का झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन संस्था (JSLPS) को सहयोग की घोषणा

Related Posts

Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
Headlines

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026
Headlines

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026

रेलवे प्रोजेक्ट में नौकरी का मौका, सैलरी ₹76,000 तक

May 2, 2026

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.