WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। भारतीय वन सेवा के पदाधिकारी राlजीव लोचन बख्शी एक बार फिर से पीआरडी के निदेशक बनाए गए हैं। फिलहाल वे वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत थे। विभाग से इनकी सेवा वापस ली गयी है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने इस संबंध में रविवार को एक अधिसूचना जारी की है।
उल्लेखनीय है कि बीते 15 दिसंबर को राजीव लोचन बख्शी को पीआरडी के पद से हटाया गया था। उनकी जगह आदिवासी कल्याण आयुक्त रहे मुकेश कुमार को श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के साथ पीआरडी निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। 28 दिन बाद राजीव लोचन को दोबारा पीआरडी निदेशक बनाया गया है।

