Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 10:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की रिमांड पांच दिन और बढ़ी, सीए को ईडी ने भेजा होटवार जेल
रांची

निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की रिमांड पांच दिन और बढ़ी, सीए को ईडी ने भेजा होटवार जेल

May 20, 20222 Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। मनी लाउंड्रिंग मामले में गिरफ्तार झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और सीए सुमन कुमार सिंह की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उन्हें शुक्रवार को रांची के सिविल कोर्ट स्थित ईडी ईडी के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया। ईडी की ओर से पूछताछ के लिए पूजा सिंघल को छह दिनों के रिमांड की मांग अदालत से की गयी। ईडी ने अदालत को बताया कि सिंघल से कई और मामलों में पूछताछ करनी है। इसपर अदालत ने सिंघल की पांच दिनों के रिमांड अवधि और बढ़ा दी। जबकि उनके सीए सुमन कुमार सिंह को होटवार जेल भेज दिया गया। पिछले दिनों चार दिनों के लिए इनकी रिमांड और बढ़ा दी गयी थी।

ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम पिछले कुछ दिनों से कई पहलुओं पर इनसे पूछताछ कर रही है। इसमें ईडी को कई अहम सुराग मिले हैं। ईडी ने पूजा सिंघल को 11 मई को गिरफ्तार किया है। इसके बाद से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि ईडी ने छह मई को पूजा सिंघल और उनके करीबियों से जुड़े करीब 25 ठिकानों पर दो दिन तक छापेमारी की थी। इस दौरान 19.31 करोड़ रुपये और लगभग 300 करोड़ के दस्तावेज जब्त किये गये थे। इसके बाद ईडी ने पूजा सिंघल को पूछताछ के लिए समन नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। पूजा सिंघल से नौ घंटे तक पूछताछ के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया था। मामले में लगातार कई खुलासे हो रहे हैं।

auto
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचतरा में कोयला कारोबारी के ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी
Next Article ज्ञानवापी मामले की इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई अब छह जुलाई को

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.