Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 27 October, 2026 • 05:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आपके अधिकार- आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आने लगा परिणाम
रांची

आपके अधिकार- आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आने लगा परिणाम

November 18, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी स्थित उलिहातु से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा किया है। दो दिन पूर्व शुरू हुए कार्यक्रम के माध्यम से राज्य भर में देर शाम तक करीब 70 हजार जरूरतमंदों ने आवेदन दिए, जिसमें से करीब 15 हजार मामलों का निष्पादन कर दिया गया है।
इनमें स्वास्थ्य एवं पोषण के 4, 809 पेंशन से संबंधित 1,499, पीडीएस के 1, 272, आजीविका के 1,289, ई-श्रम के 1,095 समेत अन्य योजनाओं के 3, 131 आवेदन शामिल हैं। पंचायत और वार्ड स्तर पर शिविर का आयोजन कर जरूरतमंदों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं।

सरकार के दो वर्ष पूरा होने तक चलने वाले इस कार्यक्रम में जनउन्मुख सभी योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा कर उनकी निष्पादन की प्रक्रिया जारी है। इस अवधि में बिरसा हरित ग्राम योजना, पोटो हो खेल विकास योजना, फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, हरा राशन कार्ड, सोना सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना और मरङ गोमके जयपाल सिंह मुण्डा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना जैसी कई लोक कल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंद लाभान्वित होंगे। लोगों की अधिक सहभागिता के लिए जिला स्तर पर शिविर आयोजन को लेकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने लिखा पत्र

आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक जिला में प्रतिदिन कम से कम 04-05 पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी मुखिया, प्रधान, मानकी मुंडा को पत्र लिख इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। मुख्यमंत्री द्वारा पत्र क्षेत्रीय भाषा में भी संप्रेषित किया गया है।
“पिछले दो वर्ष में आप की सरकार के द्वारा आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने के भरपूर प्रयास किए गए। आपकी सरकार आपके अधिकार के लिए आपके द्वार आ रही है। शिविर के माध्यम से जरूरतमंदों को सभी योजनाओं से जोड़ा जायेगा। राज्यवासी शिविर में योजनाओं का लाभ अवश्य लें। आइये, हम सब मिलकर धरती आबा के सोना झारखण्ड के सपनों को साकार करने में अपना योगदान दें”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleउत्तरी भारत में ठंड से थमेगी जिंदगी की रफ्तार, इन इलाकों में होगी भारी बारिश
Next Article झारखंड में 10 लाख प्रवासी कामगारों की दूसरे राज्यों से वापसी

Related Posts

Headlines

नौकरी के नाम पर ठगी का धंधा… फर्जी जॉइनिंग लेटर थमाने वाला धराया

October 27, 2026
Headlines

मोरहाबादी में 29 Oct से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, सीएम हेमंत को मिला न्योता

October 27, 2026
Headlines

‘बिहार गति’ पर सीएम सम्राट की दो टूक- प्रोजेक्ट्स में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, समय पर पूरा करें अफसर

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नौकरी के नाम पर ठगी का धंधा… फर्जी जॉइनिंग लेटर थमाने वाला धराया

October 27, 2026

मोरहाबादी में 29 Oct से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, सीएम हेमंत को मिला न्योता

October 27, 2026

‘बिहार गति’ पर सीएम सम्राट की दो टूक- प्रोजेक्ट्स में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, समय पर पूरा करें अफसर

October 27, 2026

योगी कैबिनेट में 22 बड़े फैसलों पर मुहर, सीएम ने खोल दिया खजाना

October 27, 2026

अपनों ने मुंह मोड़ा तो BFCL बना ‘श्रवण कुमार’, 30 बुजुर्गों को रवाना किया अयोध्या

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.