Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 06:27 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस हों’, राजभवन पहुंचे सामाजिक संगठनों ने उठाई बुलंद आवाज
झारखंड

‘छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस हों’, राजभवन पहुंचे सामाजिक संगठनों ने उठाई बुलंद आवाज

July 28, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
छात्र आंदोलन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : छात्र आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को राजधानी रांची में सामाजिक और छात्र संगठनों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और पुलिस कार्रवाई की न्यायिक जांच कराने की मांग की। तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में अजय, मोहम्मद नौशाद और एलिना हीरो शामिल थे। उन्होंने राजभवन में राज्यपाल के एडीसी से मुलाकात कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि छात्र लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली में बदलाव की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि कई राज्यों में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग किया गया और उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।

बारिश के बीच अल्बर्ट एक्का चौक पर हुआ प्रतिवाद, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

राजभवन में ज्ञापन सौंपने के बाद खराब मौसम और बारिश के बावजूद अल्बर्ट एक्का मेन रोड पर नागरिक प्रतिवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने छात्र आंदोलन को मिली सफलता पर खुशी जताते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की घोषणा का स्वागत किया। साथ ही भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की घोषणा का भी स्वागत किया।

auto

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि एनटीए की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाया जाए। बिहार, दिल्ली और अन्य राज्यों में छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए। छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएं और गिरफ्तार छात्रों को बिना शर्त रिहा किया जाए। साथ ही आंदोलन के दौरान कथित रूप से लाठीचार्ज और गोली चलाने वाले दोषी पुलिसकर्मियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

कार्यक्रम में रिंकु ठाकुर, किरण कुमारी, एहतेशाम परवीन, अफजल दुर्रानी, नंदिता भट्टाचार्या, रिया तुलिका पिंगुवा, त्रिलोक नाथ, मोहम्मद नौशाद, शमशुल होदा, संगीता सिंह समेत कई सामाजिक और छात्र संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : भाजपा ने संगठन में फूंकी नई जान… बाबूलाल मरांडी से अर्जुन मुंडा तक को बड़ी जिम्मेदारी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम सम्राट का ऐलान- शनिवार को स्कूल हाफ डे, रात 11 बजे भी हाजिर होंगे मास्टर साहब
Next Article गांव-गांव पहुंचेगा संत रविदास का संदेश, गुरु पूर्णिमा से सात महीने भाजपा चलाएगी समरसता अभियान

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 21, 2026
Headlines

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026
Headlines

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 21, 2026

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026

वित्तरहित शिक्षकों के लिए बनी कमेटी, सीएम सम्राट बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता

September 20, 2026

लव-कुश एकता किसी के खिलाफ नहीं, बिहार के विकास की ताकत : सीएम सम्राट

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.