अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Munger : गांव-देहात के किसी बच्चे का सपना जब संसाधनों की कमी के आगे दम तोड़ने लगता है, तो दर्द पूरे परिवार को होता है। लेकिन अब बिहार के गांवों में पढ़ाई का माहौल बदलने वाला है। मुंगेर जिले के तारापुर पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी के एक के बाद एक कई बड़े ऐलानों ने स्थानीय लोगों के चेहरे पर एक नई उम्मीद ला दी है। बात सिर्फ नए भवनों के फीते काटने तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसमें गांव-कस्बों के बच्चों के भविष्य की पूरी रूपरेखा छिपी थी।
अब स्कूल में शनिवार की घंटी बजते ही बुलाएगा खेल का मैदान
सरकारी स्कूलों में बच्चों के बस्ते का बोझ और हफ़्ते भर का तनाव अब शनिवार को थोड़ा हल्का होगा। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि अब हर शनिवार को सरकारी स्कूलों में केवल हाफ-डे पढ़ाई होगी। बाकी के समय में बच्चे मैदान में पसीना बहाएंगे, खेलकूद में हिस्सा लेंगे और अपनी दूसरी प्रतिभाओं को निखारेंगे। इसके साथ ही, उच्च शिक्षा के रास्ते आसान करते हुए सरकार अब राज्य के सभी बीएड कॉलेजों में चरणबद्ध तरीके से regular डिग्री कॉलेज खोलने जा रही है। मकसद साफ है… किसी भी छात्र को ग्रेजुएशन की डिग्री या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़े शहरों का रुख न करना पड़े।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा मुंगेर जिला के रामानंद एवं परसी राम उच्च विद्यालय जलालाबाद, असरगंज में राजकीय डिग्री महाविद्यालय में अध्ययन, अध्यापन का किया गया शुभारंभ। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।@samrat4bjp pic.twitter.com/ttY7JLvcHl
— IPRD Bihar (@IPRDBihar) July 28, 2026
रात 11 बजे भी मोबाइल पर हाजिर होंगे मास्टर साहब
डिजिटल दौर की पढ़ाई अब सिर्फ बड़े शहरों के कॉन्वेंट स्कूलों तक सीमित नहीं रहेगी। राज्य के हर प्रखंड में लाइव क्लास की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए एक नया डिजिटल ऐप भी तैयार किया गया है। अब अगर किसी गांव के बच्चे को रात 11 बजे भी गणित या साइंस के किसी सवाल में कोई उलझन होती है, तो उसे अगली सुबह तक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वह ऐप के जरिए सीधे शिक्षकों से मार्गदर्शन ले सकेगा। ‘सात निश्चय-3’ योजना के तहत अब तक राज्य में 212 नए डिग्री कॉलेज चालू हो चुके हैं, जिससे नीट और जेईई जैसे बड़े कंपटीशन की तैयारी गांव में बैठकर ही मुमकिन हो रही है।
स्मार्ट क्लासरूम से लेकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक की झलक
तारापुर के सरस्वती विद्या निकेतन पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी ने जब स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी और चमचमाती साइंस लैब का जायजा लिया, तो वहां मौजूद बच्चों के चेहरे देखने लायक थे। बच्चों से बातचीत करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पढ़ाई की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।
सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, इलाके की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलने की तैयारी भी दिख रही है। तारापुर में नए उद्योगों की स्थापना के साथ-साथ एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की योजना है, जिसके लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरू हो गया है। सुल्तानगंज से बाबा धाम जाने वाले कांवरियों की मिसाल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह एक ही रंग के कपड़ों में बिना किसी भेद-भाव के लाखों लोग पैदल यात्रा करते हैं, ठीक वैसा ही समतामूलक समाज शिक्षा और विकास के दम पर बनाना सरकार का लक्ष्य है।
सुरक्षा के लिहाज से हरपुर में बने नए मॉडल थाने में जनसुनवाई से लेकर महिला-बाल सुविधा कक्ष तक सब कुछ एक ही छत के नीचे आ गया है। कुल मिलाकर, तारापुर से निकली विकास की यह गूंज आने वाले दिनों में पूरे बिहार के ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बदलने का इरादा रखती है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा मुंगेर के हरपुर में नवनिर्मित थाना भवन का किया गया उद्घाटन।@samrat4bjp #CMSamratChoudhary#CMOBihar#PoliceStationInauguration#SafeMunger pic.twitter.com/XzTjU6NIIZ
— IPRD Bihar (@IPRDBihar) July 28, 2026
इसे भी पढ़ें : बोल बम की गूंज के बीच विकास का संकल्प, सीएम सम्राट ने खोला सौगातों का पिटारा

