WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी। नैक टीम की दो दिवसीय मूल्यांकन कार्यक्रम के सफल संचालन के बाद बिरसा कॉलेज खूँटी के प्रतिनिधि कुलपति कामिनी कुमार से मिले और उनका आभार व्यक्त किया। ज्ञात हो कि बिरसा कॉलेज को पहले ही प्रयास में नैक की टीम द्वारा 1.78 सी.जी.पी.ए. के साथ ग्रेडिंग मिला है, बिरसा कॉलेज नैक की आईक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर जया भारती कुजूर ने विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से ही बिरसा कॉलेज को यह सफलता मिल पाई है।
मौके पर कुलपति कामिनी कुमार ने भी बिरसा कॉलेज की टीम की प्रशंसा की।उन्होंने कॉलेज के विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। बिरसा कॉलेज से असिस्टेंट प्रोफेसर संदीप मिंज सहित छात्रसंघ पदाधिकारी सौरभ कुमार साहू एवं कुमार ब्रजकिशोर भी साथ मौके पर उपस्थित थे।

