Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:15 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मानवता पर आए संकट से निपटने की मुहिम में जुटे सदर विधायक
झारखंड

मानवता पर आए संकट से निपटने की मुहिम में जुटे सदर विधायक

April 18, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

हजारीबाग। मधुपुर उपचुनाव प्रचार से लौटने के बाद रविवार को हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल मानवता पर कोरोना का आया वैश्विक संकट से हजारीबाग के लोगों को उबारने और उन्हें बेहतर स्वास्थ सुविधा उपलब्ध हो सकें इस मुहिम में जुट गए। विधायक श्री जायसवाल ने हजारीबाग के कई निजी अस्पतालों में पहुंचकर अस्पताल संचालकों से मिलकर उनकी व्यवस्था का पूरा जायजा लिया और उन्हें कोविड-19 के मरीजों को इलाज के माध्यम से सहयोग पहुंचाने को प्रेरित किया। विधायक श्री जायसवाल सर्वप्रथम शिवपुरी अवस्थित वंदना नर्सिंग होम पहुंचे, जहां अस्पताल संचालक सह प्रख्यात शल्य चिकित्सक डॉ अभिषेक कुमार से मिलकर हॉस्पिटल की व्यवस्था का पूरा जायजा लिया।

डॉ अभिषेक कुमार ने बताया कि हमारे यहां 23 बेडेड कोविड वार्ड बनाने की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही सभी बेड मरीजों के सुविधा के लिए उपलब्ध रहेगा। फिलहाल यहां संक्रमित मरीज का इलाज शुरू कर दिया गया है। यहां से विधायक श्री जायसवाल पगमिल स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल पहुंचे और लाइफ केयर हॉस्पिटल के संचालक निशांत प्रधान से जानकारी ली। निशांत प्रधान ने बताया कि हमारे यहां 30 बेडेड कोविड निर्माण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कोरोना संक्रमित मरीज का इलाज भी शुरू कर दिया गया है। कोनार पूल स्थित क्षितिज हॉस्पिटल में संचालक राजीव बग्गा से दूरभाष पर बात कर और हॉस्पिटल एडमिस्ट्रेटर अंजनी कुमार पाठक संग मिलकर क्षितिज अस्पताल के तैयारी का जायज़ा लिया। यहां उन्होंने बताया कि क्षितिज अस्पताल में 50 बेडेड कोविड वार्ड के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। एक-दो दिनों में इसे चालू कर दिया जाएगा।

यहां से विधायक श्री जायसवाल डेमोटांड़ स्थित श्रीनिवास हॉस्पिटल पहुंचे और यहां हॉस्पिटल संचालक प्रवीण श्रीनिवास से मिलकर उन्हें जल्द को कोविड वार्ड के निर्माण को प्रेरित किया। प्रवीण श्रीनिवास ने बताया कि हमारे यहां भी आने वाले समय में 30 बेडेड कोविड वार्ड का निर्माण किया जाएगा। विधायक श्री जायसवाल ने इन सभी अस्पतालों में पहुंचकर इनके संचालक से बात करके तैयारी के साथ ऑक्सीजन की उपलब्धता और रेमडीशिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जानकारी ली। हजारीबाग के अन्य सभी निजी नर्सिंग होम संचालकों से भी विधायक श्री जायसवाल ने अपील किया की संकट के इस दौर में मानवता के लिए आगे आएं और कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में सहयोग करें।

विधायक श्री जायसवाल ने आश्वस्त किया कि मैं हर संभव आप सभी के सहयोग को तत्पर हूं और रंहुगा। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और आपके बीच एक कड़ी बनकर सभी के बीच समन्वय स्थापित कराकर आप सभी को जरूरत के मुताबिक़ ऑक्सीजन सिलेण्डर और रेमडीशिविर इंजेक्शन की उपलब्धता में भी हरसंभव सहयोग करूंगा ।

विधायक श्री जायसवाल ने यह भी कहा कि विपदा की इस स्थिति में वर्तमान झारखंड सरकार पूरी तरह उदासीन है। हजारीबाग में अनेकों भवन खाली पड़े हुए हैं सरकार और प्रशासन चाहती तो इन सभी भवनों में पेड़ लगाकर संक्रमित मरीजों को राहत पहुंचाया जा सकता था। लेकिन वर्तमान सरकार में इच्छाशक्ति की घोर कमी है जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के नाते जनता के हर सुख- दुख में सहभागी बनना मेरा कर्तव्य है और मैंने हमेशा अपने कर्तव्य का पालन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया हैं और आगे भी करूंगा। विधायक श्री जायसवाल ने लोगों से आपदा की इस घड़ी में बिल्कुल नहीं घबरा कर सुरक्षित तरीके से जीवन संचालन का भी आग्रह किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची के स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर की सांस लेने में दिक्कत होने से हुई मौत
Next Article उर्दू अदब के आलमी कलम कार मोनाजिर आशिक हरगांवी का निधन

Related Posts

Headlines

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026
झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
झारखंड

किताबों के पन्नों से निकल IIT और ISRO के दरवाजे तक पहुंचे SBU के छात्र, छू लिया नया आसमान

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.