Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 31 October, 2026 • 01:06 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिना थके, बिना रुके अनवरत जनसेवा में जुटे हैं सदर विधायक पुत्र करण जायसवाल
झारखंड

बिना थके, बिना रुके अनवरत जनसेवा में जुटे हैं सदर विधायक पुत्र करण जायसवाल

June 4, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

हजारीबाग। कोरोना की दूसरी लहर के हाहाकार के बीच जरूरतमंद लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आए हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने अपने विभिन्न सेवा भावी कार्यों से जहां लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई है वहीं उनके इस कार्य को बिना थके, बिना रुके, अनवरत गांव की गलियारियों से लेकर शहर के मलिन बस्तियों तक उनके एकलौते पुत्र करण जायसवाल बख़ूबी पहुंच रहे हैं और जनसेवा में पूरी शिद्दत के साथ जुटे हुए हैं।

शुक्रवार को विधायक पुत्र करण जायसवाल ने नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 08 में कनहरी रोड स्थित लुटिया कॉलोनी वासियों के बीच पहुंचकर यहां निवास करने वाले सभी जरूरतमंद लोगों को विधायक मनीष जयसवाल की ओर से महामारी की इस विकट घड़ी में सूखा राशन पैकेट्स और मास्क उपलब्ध कराया। विधायक पुत्र करण जायसवाल ने एक- एक जरूरतमंद को श्रद्धाभाव से विभोर होकर हाथ- जोड़कर यह राहत सामग्री उन्हें सौंपा।

विधायक श्री जायसवाल का भेंट लेने के बाद लोगों ने भी विधायक श्री जायसवाल और उनके पुत्र को आशीर्वाद दिया और उनकी लम्बी उम्र की कामना ईश्वर से की। मौके पर करण जायसवाल ने बताया कि सेवा ही परम धर्म है और ऐसे विकट समय में समाज के ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिए हर सक्षम लोगों को आगे आकर मदद करना चाहिए। युवा करण जायसवाल के द्वारा किया जा रहा यह सेवा कार्य निश्चित रूप से समाज के लिए प्रेरक और अनुकरणीय है ।

मौके पर विशेष रूप से भाजपा नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद पंकज कुमार गुप्ता उर्फ बबन, भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष सोनी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री मनमीत अकेला, रंजीत कुमार ‘बबलू’, बाबू सिंह, डेविड, रामू, जुली एक्का सहित अन्य लोग उपस्थित हुए और राहत सामग्री वितरण कार्य में सराहनीय भूमिका निभाया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसदर विधायक की ओर से कटकमदाग प्रखंड के आधा दर्जन गांव में बांटा गया खाद्यान्न सामग्री, मास्क और मेडिसिन किट
Next Article खुशखबरी: धोनी के घर आया एक और मेहमान, बेटी ने शेयर की फोटो

Related Posts

झारखंड

सुरमई शाम, माटी की महक और बच्चों का हुनर… जेसोवा मेले के दूसरे दिन खिली खुशियां

October 30, 2026
Headlines

राजधानी में एनकाउंटर, कुख्यात राहुल दूबे के गैंग पर बड़ा प्रहार

October 30, 2026
Headlines

‘बिहार है तैयार, जी आया नूं’ थीम पर मनेगा 360वां प्रकाश पर्व, सीएम बोले- समय पर पूरे हों सारे काम

October 30, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 31 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 31, 2026

सुरमई शाम, माटी की महक और बच्चों का हुनर… जेसोवा मेले के दूसरे दिन खिली खुशियां

October 30, 2026

राजधानी में एनकाउंटर, कुख्यात राहुल दूबे के गैंग पर बड़ा प्रहार

October 30, 2026

‘बिहार है तैयार, जी आया नूं’ थीम पर मनेगा 360वां प्रकाश पर्व, सीएम बोले- समय पर पूरे हों सारे काम

October 30, 2026

स्वास्थ्य सेवाओं का 4 गुना बढ़ेगा दायरा, मेडिकल कॉलेजों में लागू होगा PPP मॉडल : सीएम सम्राट

October 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.