अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : सावन के आखिरी रोज राजधानी रांची के तमाम शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। फिर चाहे वो ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर हो या चुटिया स्थित सुरेश्वर धाम मंदिर, या फिर शहर के अन्य मंदिर। भोलेनाथ के हर मंदिर में भीड़ देखी गयी। श्रद्धालुओं ने बाबा को जलार्पण किया। वहीं, कई मंदिरों में भोलेनाथ का श्रृंगार किया गया। कोकर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी भक्तों की काफी भीड़ दिखी। यहां भी भोले बाबा को दूध, बेलपत्र और जल इत्यादि चढ़ाकर लोगों ने पूजा अर्चना की। शिवलिंग का भी श्रृंगार भव्य और अद्भुत सा किया गया। भोलेनाथ का यह श्रृंगार कोकर की रहने वाली बेबी विजयवर्गीय की ओर से किया गया था। श्रृंगार और पूजा-पाठ के दरम्यान बेबी विजयवर्गीय के अलावा आशीष जायसवाल, नरेंद्र बिस्वास, रोहित कुमार और मुन्नालाल विजयवर्गीय की भी सहभागिता रही।
इसे भी पढ़ें : सीता मइया का भव्य मंदिर बनेगा तीन साल में, गृहमंत्री और सीएम ने रखी आधारशिला
इसे भी पढ़ें : झारखंड CID के शिकंजे में Digital Arrest करने वाले गिरोह का सरगनाह
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन नंगे पांव उतरे खेतों में, बोले- किसान खुशहाल होगा तभी…
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन पुत्र धर्म के साथ निभा रहे राजधर्म, पैतृक आवास से निपटा रहे सरकारी कामकाज
इसे भी पढ़ें : नेमरा की क्रांतिकारी भूमि दादाजी और बाबा के अथाह संघर्ष की गवाह : हेमंत सोरेन

