Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 07:28 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीता मइया का भव्य मंदिर बनेगा तीन साल में, गृहमंत्री और सीएम ने रखी आधारशिला
Headlines

सीता मइया का भव्य मंदिर बनेगा तीन साल में, गृहमंत्री और सीएम ने रखी आधारशिला

August 8, 2025No Comments7 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीता
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Sitamarhi : सीतामढ़ी के पुनौराधाम में सीता मइया का भव्य मंदिर बनेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज मंदिर की आधारशिला रख दी है। करीब 883 करोड़ रुपये की लागत से इस मंदिर का निर्माण किया जायेगा। इसके लिए तीन साल का वक्त निर्धारित किया गया है। आधारशिला रखने के बाद अमित शाह ने कहा… “सियावर राम चंद्र की… जय! आज इस पवित्र कार्यक्रम में उपथित संतगण को प्रणाम करता हूं।” उन्होंने कहा कि मिथिलांचल-सीतामढ़ी ही नहीं, बिहार, देश और दुनिया के लिए यह शुभ दिन है। उन्होंने कहा माता सीता का जन्म जहां हुआ, उस पुनौराधाम मंदिर में यह काम हो रहा है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार का अभिनंदन करते हुए कहा कि बिहार सरकार ने इस धाम के विकास का बड़ा काम किया है। उन्होंने कहा कि आज मैं यहां आया हूं तो एक बात बताना चाहता हूं कि यह जो हमारा मिथिलांचल है, यह मिथिला की ही संस्कृति नहीं है। यह भारतीय संस्कृति का अनन्य गहना है। यहां अकाल के दौर में राजा जनक ने हल चलाया तो मां जानकी प्रकट हुईं। उस दिन बारिश के लिए राजा जनक ने हल चलाया था और आज भूमि पूजन पर भी बारिश हो रही है। उन्होंने कहा कि 883 करोड़ रुपए की लागत से यहां मां जानकी का भव्य स्मारक और मंदिर बन रहा है। 137 करोड़ रुपए मौजूदा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए खर्च होगा।

आज जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम मंदिर एवं परिसर के समग्र विकास की वृहद् योजना के आदरणीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की उपस्थिति में आयोजित भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस दौरान 883 करोड़ रुपए की इस वृहद् योजना का शिलान्यास किया गया।… pic.twitter.com/KJMfF3UhjR

— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 8, 2025

सुरक्षा और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र

अपने भाषण में अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकवाद के खिलाफ पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि अतीत में कांग्रेस सरकार के समय देशभर में बम धमाके होते थे और आतंकवादी पाकिस्तान भाग जाते थे। लेकिन मोदी सरकार ने उड़ी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा हमले के बाद एयर स्ट्राइक और पहलगाम हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कर आतंकवादियों का सफाया किया। शाह ने कहा कि कुछ विपक्षी दल संसद में इस ऑपरेशन का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने जनता से सवाल किया कि क्या आतंकवादियों को जवाब देना जरूरी है या नहीं, और क्या ऐसे अभियान जारी रहने चाहिए या नहीं।

घुसपैठियों पर हमला, SIR प्रक्रिया का समर्थन

अमित शाह ने बिहार से घुसपैठियों को हटाने के मुद्दे पर भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया जरूरी है, ताकि अवैध मतदाताओं को सूची से हटाया जा सके।
उन्होंने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद यादव और उनके सहयोगी इस प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं क्योंकि घुसपैठिये उनका वोट बैंक हैं। शाह ने दावा किया कि बांग्लादेश से आकर लोग बिहार के युवाओं की नौकरियां छीन रहे हैं, और उन्हें हटाना आवश्यक है।

बिहार के विकास कार्यों की लंबी लिस्ट

गृह मंत्री ने अपने भाषण में बिहार और खासकर मिथिलांचल में हो रहे विकास कार्यों का विस्तार से जिक्र किया।

  • सीतामढ़ी का नेशनल हाइवे 527 कंक्रीट से तैयार हो रहा है, जिस पर विमान भी उतर सकते हैं।
  • 2400 करोड़ रुपये से सीतामढ़ी-सुरसंड-जयनगर-निर्मली रेलखंड का निर्माण हो रहा है।
  • 474 करोड़ रुपये से सीतामढ़ी-जयनगर-नरैया रोड का दोहरीकरण।
  • 201 करोड़ रुपये से बहारगांव-सुरसंड रोड का निर्माण।
  • 1600 करोड़ रुपये से एनएच 31 के खगड़िया-पूर्णिया खंड (140 किमी) का निर्माण।
  • 1740 करोड़ रुपये से विभिन्न रेल योजनाएं।

शाह ने कहा कि मोदी सरकार के छह दौरों में बिहार को 83 हजार करोड़ रुपये का विकास पैकेज दिया गया है और आज माता जानकी मंदिर का शिलान्यास इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

तेजस्वी यादव और कांग्रेस पर निशाना

अमित शाह ने विपक्षी नेताओं पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने तेजस्वी यादव से पूछा कि उनके माता-पिता के शासन में मिथिलांचल के विकास के लिए क्या किया गया, सिवाय गुंडागर्दी और अपहरण-फिरौती के। उन्होंने राहुल गांधी से भी कहा कि वोट बैंक की राजनीति छोड़ें और संविधान पढ़ें, जिसमें लिखा है कि जो भारत में जन्मा नहीं है, उसे वोट का अधिकार नहीं मिलेगा।

सीता मइया से जुड़े पवित्र स्थलों का विकास

अमित शाह ने बताया कि इस परियोजना में माता सीता और रामायण से जुड़े कई स्थलों का विकास किया जाएगा।

  • वाल्मीकिनगर में 52 करोड़ रुपये
  • मधुबनी फुलहर स्थान पर 31 करोड़ रुपये
  • सीतामढ़ी पंथपाकर में 24 करोड़ रुपये
  • अहिल्यास्थान में 23 करोड़ रुपये
  • रामरेखा घाट में 13 करोड़ रुपये
  • मुंगेर-गया सीताकुंड में 7 करोड़ रुपये

उन्होंने कहा कि माता सीता आदर्श बेटी, पत्नी, मां और राजमाता का प्रतीक हैं और इन स्थलों का पुनर्जीवन आने वाली पीढ़ियों को उनकी विरासत से जोड़ेगा।

रेल विकास में बढ़ा निवेश

शाह ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके समय में बिहार में रेल विकास के लिए सालाना केवल 1132 करोड़ रुपये खर्च होते थे, जबकि मोदी सरकार में 2025-26 में यह राशि 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। उन्होंने सीतामढ़ी-नई दिल्ली अमृत भारत ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया।

CM नीतीश कुमार क्या बोले…

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार में विकास की कोई दिशा नहीं थी, शाम के बाद लोग घरों से बाहर निकलने से डरते थे। नीतीश कुमार ने मुफ्त बिजली देने, सामाजिक पेंशन और मानदेय बढ़ाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य में 430 नई योजनाओं पर 50 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और केंद्र सरकार का सहयोग लगातार मिल रहा है। उन्होंने बताया कि जुलाई 2024 के बजट में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन और बाढ़ नियंत्रण के लिए विशेष आर्थिक सहायता दी गई। फरवरी 2025 के बजट में मखाना बोर्ड की स्थापना और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा की गई।

विशेष प्रसाद और ‘सीता रसोई’

शिलान्यास अवसर पर महावीर मंदिर न्यास द्वारा संचालित ‘सीता रसोई’ में देशभर से आए लगभग 1500-2000 संतों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई। प्रसाद में खीर, कचौड़ी, सब्जी, चटनी, रोटी और बिना चीनी की खीर शामिल थी। श्रद्धालुओं में 12 हजार नवैद्यम लड्डुओं का वितरण किया गया।

सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन का शुभारंभ

गृह मंत्री अमित शाह ने सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन सीता जन्मभूमि आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी।

आज जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम मंदिर एवं परिसर के समग्र विकास की वृहद् योजना के आदरणीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की उपस्थिति में आयोजित भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस दौरान 883 करोड़ रुपए की इस वृहद् योजना का शिलान्यास किया गया।… pic.twitter.com/maTixRnukb

— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 8, 2025

अन्य नेताओं के बयान

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि धर्म पर उंगली उठाने वालों का सीतामढ़ी में ‘वध’ होगा। केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि मंदिर सरकार बना रही है, लेकिन दंगा रोकना सनातनियों की जिम्मेदारी है।

मंच पर मौजूद दिग्गज नेता

इस पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जयसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, बिहार के जल संशाधन मंत्री विजय चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा सहित बड़ी संख्या में देशभर के संत समाज के लोग इसके साक्षी बने।

इसे भी पढ़ें : सीतामढ़ी से दिल्ली के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, अमित शाह 8 अगस्त को करेंगे उद्घाटन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजंगल में घुसे जवानों ने तहस-नहस कर दिये तीन नक्सली बंकर
Next Article कोकर के प्राचीन शिव मंदिर में भोलेनाथ का अद्भुत श्रृंगार… देखें

Related Posts

Headlines

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026
Headlines

गोपालगंज की बेटियों के हौसले को मिले ‘सम्राट’ पंख, अब कोरिया में दिखायेंगी दम

September 6, 2026
Headlines

मंत्री सुदिव्य के निधन से सांसद प्रदीप बोले- राज्य की राजनीति को लगा बड़ा झटका, भरपाई नामुमकिन

September 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर पार, स्वर्णकार समाज में भारी आक्रोश

September 6, 2026

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026

दहलीज पर न्याय, हाथों में हक… डालसा के महाअभियान से बदली गांव की तस्वीर

September 6, 2026

गोपालगंज की बेटियों के हौसले को मिले ‘सम्राट’ पंख, अब कोरिया में दिखायेंगी दम

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य के निधन से सांसद प्रदीप बोले- राज्य की राजनीति को लगा बड़ा झटका, भरपाई नामुमकिन

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.