Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 01:25 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » STET पास 2.56 लाख अभ्यर्थियों के लिए राहत, 27 हजार पदों पर बहाली की तैयारी
जॉब/एजुकेशन

STET पास 2.56 लाख अभ्यर्थियों के लिए राहत, 27 हजार पदों पर बहाली की तैयारी

January 6, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
STET
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित STET परीक्षा में 2,56,301 अभ्यर्थियों के सफल होने के बाद अब शिक्षा विभाग ने बहाली की प्रक्रिया तेज कर दी है। लगभग सभी जिलों से आरक्षण रोस्टर पंजी विभाग को मिल चुके हैं और रिक्तियों को अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है।

20 जनवरी तक बीपीएससी को भेजी जाएगी अधियाचना

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सरकार शिक्षक नियुक्ति को लेकर पूरी तरह गंभीर है और किसी तरह की देरी नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए जिलों से आरक्षण रोस्टर पंजी प्राप्त हो चुके हैं। इनकी जांच तेजी से की जा रही है। मंत्री के अनुसार इस माह की 20 तारीख तक विज्ञापन प्रकाशन के लिए बीपीएससी को अधियाचना भेज दी जाएगी।

Advertisement Advertisement

चौथे चरण में लागू होगी डोमिसाइल नीति

चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा में इस बार डोमिसाइल नीति लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसकी घोषणा पहले ही कर चुके हैं और कैबिनेट से भी इसे मंजूरी मिल चुकी है। इसके तहत TRE 4 की कुल 84.4 प्रतिशत सीटें बिहार के मूल निवासियों के लिए आरक्षित रहेंगी। केवल 15.6 प्रतिशत सीटें सामान्य श्रेणी के लिए होंगी। सरकार के अनुसार इस बार उन अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्होंने मैट्रिक और इंटरमीडिएट की पढ़ाई बिहार से की हो। महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण में भी डोमिसाइल अनिवार्य कर दिया गया है।

27 हजार पदों पर वैकेंसी की तैयारी

शिक्षा विभाग चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा में करीब 27 हजार पदों पर वैकेंसी निकालने की तैयारी में है। हालांकि इसे लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

अभ्यर्थियों की मांग, एक लाख पदों पर हो बहाली

छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2025 में खुद चौथे चरण में एक लाख 20 हजार पदों पर बहाली की बात कही थी। इस मांग को लेकर 9 सितंबर, 19 सितंबर और 4 अक्तूबर को अभ्यर्थियों ने आंदोलन भी किया था। सरकार की ओर से आश्वासन मिला था, लेकिन अब केवल 25 से 27 हजार सीटों पर बहाली की बात की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह छात्रों के साथ अन्याय है और कम से कम एक लाख पदों पर बहाली होनी चाहिए।

अब तक कितनी वैकेंसी निकली

अब तक हुए शिक्षक भर्ती चरणों में बड़ी संख्या में नियुक्तियां हुई हैं।

  • TRE 1 में 1.70 लाख पदों पर बहाली हुई
  • TRE 2 में 1.22 लाख पदों पर नियुक्ति हुई
  • TRE 3 में 87,774 पद भरे गए

STET परीक्षा का पूरा आंकड़ा

STET परीक्षा में कुल 4,42,214 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 2,56,301 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। सफल अभ्यर्थियों में 1,04,167 महिलाएं और 1,52,134 पुरुष शामिल हैं। पेपर एक में 16 विषयों की परीक्षा हुई थी, जिसमें 2,46,415 अभ्यर्थियों में से 1,54,145 सफल हुए। उत्तीर्णता प्रतिशत 62.56 रहा। पेपर दो में 29 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 1,95,799 अभ्यर्थियों में से 1,02,156 पास हुए। इस पेपर का उत्तीर्णता प्रतिशत 52.17 रहा।

इसे भी पढ़ें :

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजमीन के लफड़े में चली थी गोलियां, 7 संदेही पुलिस के शिकंजे में
Next Article लापता भाई-बहन को लेकर उबाल, SSP के पहुंचने पर हुआ क्या… जानें

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

सरकारी नौकरी का मौका, UPPCB में 115 पदों पर Vacancy

March 12, 2026
जॉब/एजुकेशन

IIT में नौकरी का शानदार मौका, गैर-शिक्षण पदों पर निकली Vacancy

March 10, 2026
Headlines

प्रॉपर्टी डीलर को सरेराह मा’री गोली, मचा तहलका

March 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026

अवैध खनन पर शिकंजा, बिना कागजात बालू ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

March 13, 2026

‘किंग’ बनी अभिषेक बच्चन के लिए गेम-चेंजर… जानें कैसे

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.