Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 03:23 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एक ही परिवार के चार सदस्यों का शव बरामद
झारखंड

एक ही परिवार के चार सदस्यों का शव बरामद

August 12, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कैंसर पीड़ित व्यक्ति के पत्नी व दो बच्चों की हत्या कर खुद आत्महत्या करने की आशंका

रांची। झारखंड के गढ़वा जिले में में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गयी। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि कैंसर पीड़ित शिवकुमार बैठा (30वर्ष) ने रविवार की देर रात पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस अभी हत्या या आत्महत्या के बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है, लेकिन पुलिस को घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें परिवार के मुखिया शिवकुमार ने आपसी सहमति से घटना को अंजाम देने की बात कही है।

auto

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गढ़वा जिले के धुरकी थाना अंतर्गत रक्सी गांव के हरठवा टोला में रहने वाला शिवकुमार अपनी बीमारी की वजह से मानसिक रूप से परेशान रहता था। बताया गया है कि इलाज के लिए उसके पास पर्याप्त पैसे नहीं थे, इसलिए पत्नी से बार-बार झगड़ा होता रहता था।  तनाव में ही उसने रविवार की रात को पहले अपनी पत्नी बबिता कुमारी (26 साल) और पुत्री तान्या कुमारी (10 साल) और श्रेया कुमारी (आठ साल) की हत्या की, इसके बाद खुद फांसी लगा ली। शिव कुमार कैंसर का मरीज था। सोमवार को उसे इलाज के लिए रांची आना था। लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। पत्नी की हत्या के बाद उसके शव को कुएं में डाल दिया था। बच्चे का शव कुएं के पास था। जबकि उसका शव घर के बगल में स्थित अमरूद के पेड़ में फांसी पर झूलता मिला।

इस संबंध में पुलिस ने अभी कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वह कुछ कह पायेंगे। वहीं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उस पर पांच लाख का कर्ज था।

सोमवार सुबह जब शिव कुमार की मां उसके घर गई तो उसके घर का दरवाजा खुला था और घर से थोड़ी दूर पर स्थित अमरुद के पेड़ पर उसका शव झूल रहा था। मां के रोने और चिल्लाने पर जमा हुए गांव के लोगों ने और लोगों की खोजबीन की और शव को कुएं से निकाला गया। शुरुआत में केवल शिवकुमार एवं एक बच्ची का शव बरामद हुआ था। एक बच्ची एवं पत्नी गायब थी। घटना को देखकर लोगों को आशंका हुआ कि कही पत्नी एवं बच्चे की भी हत्या तो नहीं कर दी गई है। लोगों ने इस लिहाज से आसपास के कुएं में खोजबीन की, तो दूसरी बच्ची एवं पत्नी का शव कुआं में मिला।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआखिरी सोमवारी के मौके पर शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Next Article अखिल विश्व गायत्री परिवार ने किया 12 घरों में गायत्री यज्ञ का आयोजन

Related Posts

झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.