Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 1 November, 2026 • 01:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » निर्माण के दौरान धंस गई मनरेगा कूप की मिट्टी, दो मजदूरों की मौत
झारखंड

निर्माण के दौरान धंस गई मनरेगा कूप की मिट्टी, दो मजदूरों की मौत

June 21, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रामगढ़। जिले में निर्माण के दौरान ही मनरेगा से आवंटित एक कुएं के मिट्टी धंस गई। इसमें दबकर दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है। इस मामले की पुष्टि दुलमी प्रखंड के बीडीओ विजय नाथ मिश्रा ने की है। उन्होंने बताया कि मृतकों में जामसिंह गांव निवासी बरतू महतो और दुलमी निवासी धनेश्वर मुंडा शामिल हैं। जबकि जामसिंग निवासी नरेश महतो व जामुआबेड़ा निवासी सुनील बेदिया को चोट आई है, जिन्हें रामगढ़ सदर अस्पताल ईलाज के लिए ले जाया गया है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि दुलमी निवासी खरोधर महतो अपने मनरेगा कूप में पटाई का कार्य कर रहे थे। सोमवार को इस कूप में नौ मजदूरों द्वारा कुआं पटाई का कार्य किया जा रहा था। उसके चार मजदूर कुआं के नीचे मौजूद थे। जबकि पांच ऊपर पटाई के काम में लगे थे। पिछले सात दिनों से हुई लगातार बारिश की वजह से मिट्टी भी काफी गीली हो गई थी। काम करने के दौरान ही अचानक कुएं के ऊपरी सतह का मिट्टी धंसकर मजदूरों पर जा गिरा। जिससे कुआं के नीचे काम कर रहे चार मजदूर मिट्टी में दब गए। ग्रमीणों की मदद से तत्काल दो मजदूर को निकाला गया। जबकि दो मजदूर मिट्टी के एकदम निच्चे दब गए थे। लोगों की काफी मशक्कत के बाद अन्य दोनों मजदूरों को भी निकाला। तबतक दोनों की जान जा चूंकि थी।
बीडीओ ने मृतक के आश्रितों को एक लाख का मुआवजा देने की घोषणा की
घटना के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के दौरान मृतक के परिजनों ने मुआवजा की मांग की। इस दौरान दुलमी बीडीओ विजयनाथ मिश्रा ने मृतक के परिजनों को 75000 रुपया मनरेगा व 25 हजार रुपया सामाजिक सुरक्षा योजना से कुल एक लाख रुपया दोनों के परिजनों को देने की घोषणा की। जिसके बाद रजरप्पा पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। बीडीओ ने बताया कि दोनों मृतक मनरेगा मजदूर है। लेकिन 15 दिन पूर्व ही बारिश को देखते हुए मनरेगा कार्य बंद करने का निर्देश दिया गया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपहाड़िया जनजाति के दरवाजे पर विकास की दस्तक, रोशन हुए गांव, घरों तक पहुंचा पेयजल
Next Article अगर आपने रखा है वैष्णो देवी की फोटो वाला सिक्का, तो बदलने वाली है आपकी किस्मत, जाने कैसे?

Related Posts

झारखंड

जेसोवा मेला : दिन में सुकून की धूप, शाम ढलते ही रोशनी के समंदर में डूबा मोरहाबादी

October 31, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026
Headlines

छठ की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों पर नाम लिख जगह छेकी तो होगा केस

October 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 1, 2026

जेसोवा मेला : दिन में सुकून की धूप, शाम ढलते ही रोशनी के समंदर में डूबा मोरहाबादी

October 31, 2026

बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 KW तक जमीन-मकान की नाप-जोख बंद

October 31, 2026

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026

बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने की नई पहल, 1609 केंद्रों पर शुरू होगी ‘डिजिटल मित्र’ ट्रेनिंग

October 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.