WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी। नगर पंचायत क्षेत्र में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी गाड़ी तो कभी दुकान तो कभी मकान से चोरी की घटना खूँटी में आम बात हो गयी है।
देर रात खूँटी के तोरपा रोड लोयला स्कूल के निकट एक दुकान से देर रात चोरों ने हजारों रु छप्पर तोड़कर गल्ला साफ कर डाला। तोरपा रोड के न्यू ज्ञान ज्योति दुकान का एस्बेस्टस तोड़कर चोरों ने देर रात ड्रोवर से हजारों रुपए ले उड़े। दुकानदार अरुण कुमार साहू ने जब आज दुकान खोला तो देखा छत टूटा हुआ है। तभी सभी ओर देखा तो ड्रोवर भी खुला हुआ था। जिसमें लगभग 14000रु था। उन्होंने आज थाने में जाकर रिपोर्ट लिखा दी है। थाना अनुसंधान में लग गया है।

