Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 18 September, 2026 • 12:44 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मंत्री के बॉडीगार्ड के साथ थाना में मा’रधाड़, थानेदार पर इल्जाम
Headlines

मंत्री के बॉडीगार्ड के साथ थाना में मा’रधाड़, थानेदार पर इल्जाम

April 8, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बॉडीगार्ड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Sahibganj : झारखंड सरकार के मंत्री संजय यादव के बॉडीगार्ड सुमित सौरभ के साथ साहिबगंज के मुफस्सिल थाना में मारपीट की गयी। मारपीट में बॉडीगार्ड के कान और सिर पर गंभीर चोट आयी है। उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। साथ ही जेल भेजने की धमकी तक दी गयी। यह इल्जाम बॉडीगार्ड सुमित सौरभ ने मुफस्सिल थानेदार मदन कुमार पर लगाया है। मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई गयी है। साथ ही शिकायत की कॉपी साहिबगंज पुलिस कप्तान अमित कुमार सिंह को भेजी गयी है। पीड़ित से एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

मामले में पीड़ित बॉडीगार्ड सुमित सौरभ के पिता शंभु यादव का कहना है कि बीते पांच अप्रैल को शाम करीब साढ़े पांच बजे उनके छोटे भाई रविंद्रनाथ यादव रामनवमी पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे थे। इसी दरम्यान थानेदार मदन कुमार के साथ लफड़ा हो गया। इल्जाम है कि थानेदार ने रविंद्रनाथ के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। मामले की जानकारी मिलने पर शंभु यादव और उनके बेटे सुमित सौरभ थाना पहुंचे। उस वक्त थानेदार वहां मौजूद नहीं थे। थोड़ी देर बाद जब थानेदार थाना पहुंचे तो सुमित ने उनसे मामले के बारे में पूछा। पूछने के साथ ही थानेदार भड़क गये। इल्जाम है कि सुमित के साथ भी बदसलूकी की गयी। गाली-गलौज किया गया। वहीं, उसे मारा-पीटा तक गया। इस मारपीट में सुमित सौरभ के कान और सिर पर गंभीर चोट लगी। जब पिता शंभु यादव बीच-बचाव करने की कोशिश करने लगे तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गयी।

auto

दर्ज शिकायत में इस बात का जिक्र है कि थानेदार ने उन्हें सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में जेल भेजने की धमकी दी। इल्जाम है कि उनका मोबाइल फोन और जेब में रखे 7500 रुपये कैश छीन लिये गये। करीब तीन घंटे के बाद एक सिपाही ने उनका मोबाइल फोन लौटाया और घर जाने की इजाजत दी। बॉडीगार्ड और उनके पिता का कहना है कि थानेदार के इस दुर्व्यवहार के चलते उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने पुलिस कप्तान से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का आग्राह किया है।

इसे भी पढ़ें : रांची में सड़क पर कुत्तों को मारी दी गोली, संदेही कस्टडी में… (VIDEO)

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची में सड़क पर कुत्तों को मारी दी गोली, संदेही कस्टडी में… (VIDEO)
Next Article हर तरफ खू’न, चीख-चित्कार से दहल उठा इलाका…

Related Posts

Headlines

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026
झारखंड

टरबाइन की गूंज के बीच उठी सफाई की अलख, जब बिजली बनाने वाले हाथों ने थामी झाड़ू

September 17, 2026
झारखंड

अमरापाड़ा में अब घर की चौखट पर आएंगे MBBS डॉक्टर, इलाके में दौड़ेगी हाईटेक मोबाइल मेडिकल वैन

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 18 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 18, 2026

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026

टरबाइन की गूंज के बीच उठी सफाई की अलख, जब बिजली बनाने वाले हाथों ने थामी झाड़ू

September 17, 2026

अमरापाड़ा में अब घर की चौखट पर आएंगे MBBS डॉक्टर, इलाके में दौड़ेगी हाईटेक मोबाइल मेडिकल वैन

September 17, 2026

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.