Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 06:55 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » न्यूज चैनल के संवाददाता सहित तीन के साथ मारपीट, दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज
झारखंड

न्यूज चैनल के संवाददाता सहित तीन के साथ मारपीट, दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज

September 9, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची। लालपुर थाना क्षेत्र के पीस रोड स्थित कुमार गर्ल्स हॉस्टल के बाहर सोमवार को एक न्यूज चैनल के संवाददाता के साथ मारपीट और गाली गलौज करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में संवाददाता आकाश भार्गव ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

प्राथमिकी के अनुसार संवाददाता लालपुर स्थित कुमार गर्ल्स हॉस्टल में सामाचार संकलन करने के लिए गया था। उसके साथ सहकर्मी कैमरा पर्सन रिंकू हुसैन और वाहन चालक अमित कुमार पासवान हॉस्टल के बाहर खडे थे। इसी दौरान हॉस्टल की संचालिका शशि कला कुमारी अपने 20-22 सहयोगियों के साथ लाठी-डंडे से लैस होकर वहां पहुंची और उनका कैमरा छीनने का प्रयास करने लगी। कुछ देर की झड़प के बाद काफी संख्या में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कैमरा , मोबाइल , सोने की चैन और पर्स आदि छीन लिया। इसके बाद तीनों के साथ मारपीट कर एक कमरे में बंद कर दिया। आकाश ने बताया कि उन सभी का इरादा उन तीनों की हत्या करने का था। इन सबके बीच संवाददाता ने अपने चालक के मोबाइल से अपने दफ्तर में फोन करा दिया था। फोन कराने के बाद संवाददाता के सहयोगी पीसीआर 7 के साथ वहां पहुंचे और पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें मुक्त कराया और उनका मोबाइल व कैमरा बरामद किया। लेकिन उनका चेन और पर्स उन्हें नहीं मिला। पर्स में कुल 1700 रुपये थे।

Advertisement

संवाददाता ने बताया कि यदि समय पर हमारे सहयोगी पीसीआर की टीम लेकर वहां नहीं पहुंचते तो निश्चित तौर पर उनकी हत्या कर शव को लापता कर दिया जाता। संवाददाता ने मारपीट का वीडियों फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया है।

उधर, कुमार गर्ल्स हॉस्टल की संचालिका शशिकला कुमारी ने न्यूज चैनल के मालिक अरुप चटर्जी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग करने की प्राथमिकी लालपुर थाने में दर्ज कराई है। इसकी प्रतिलिपि एसएसपी रांची, सिटी एसपी रांची और सिटी डीएसपी रांची को भी भेजी गयी है।

प्राथमिकी के अनुसार शशिकला ने आरोप लगाया है कि 2 सितम्बर को न्यूज चैनल के मालिक अरुप चटर्जी का उनके पति के पास फोन आया था। अरुप चटर्जी ने उनके पति से कहा कि उनके खिलाफ विजिलेंस की जांच चल रही है क्या। पति ने कहा कि हां चल रही है। अरुप चटर्जी ने जांच हटाने के लिए 20 लाख रूपये की मांग की। अरूप ने कहा कि अगर रूपये नहीं दिया तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहिये।

इसके बाद सोमवार को न्यूज चैनल के तीन कर्मचारी आये और बिना इजाजत के उनके हॉस्टल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने लगे। शशिकला ने बताया कि फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी उस धमकी की एक कड़ी है। हॉस्टल में लड़कियां रहती हैं उनकी निजता को ध्यान रखते हुए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए मना किया गया। इसके बावजूद रिकार्ड करना जारी रखा गया।

इसी दौरान मुहल्ले के लोगों ने बीच–बचाव किया और उनका कैमरा, मोबाइल लेकर उन्हें दे दिया। बाद में उन्होंने कैमरा और मोबाइल पुलिस को सौंप दिया।

सिटी डीएसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ओर से मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जायेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनये परिवहन कानून को वापस लेने की मांग, झाविमो ने दिया धरना
Next Article दुमका में 18 और 19 सितंबर को दो दिवसीय बांस कारीगर कॉन्क्लेव का होगा आयोजन

Related Posts

Headlines

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में काल बनी तेज रफ्तार कार, तीन दोस्तों की गई जान

October 6, 2026
Headlines

‘मां-बाप के कंधे पर औलाद की विदाई सबसे भारी’… मंत्री दीपिका की बेटी के द्वादशा में भावुक हुए CM

October 5, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026

महिला- बालिका मामलों पर बिहार पुलिस का फोकस, जेंडर संवेदनशीलता की दी गई खास ट्रेनिंग

October 6, 2026

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.