Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 08:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दुमका में 18 और 19 सितंबर को दो दिवसीय बांस कारीगर कॉन्क्लेव का होगा आयोजन
झारखंड

दुमका में 18 और 19 सितंबर को दो दिवसीय बांस कारीगर कॉन्क्लेव का होगा आयोजन

September 9, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

 

रांची। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बांस दिवस के अवसर पर दुमका में 18 और 19 सितंबर को दो दिवसीय बांस कारीगर कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। संथाल परगना की धरती पर आय़ोजित होनेवाले यह एक बड़ा मेगा इवेंट है। इस मेले में केंद्रीय व राज्य के मंत्री, झारखंड के साथ-साथ अन्य राज्यों और विदेशों से भी कारीगर, विजिटर्स, निवेशक और कॉरपोरेट जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे। वर्णवाल ने सोमवार को सूचना भवन में सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर इसकी चल रही तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा बांस कारीगर मेले को लेकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़े। शहर को नया लुक दें।

auto

बांस कारीगरों को देना है प्लेटफॉर्म

वर्णवाल ने बताया कि बांस के कारीगरों को रोजगार के साथ उनकी कारीगरी को प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए यह बांस कारीगर कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में लगभग 70 स्टॉल लगाए जाएंगे। हर स्टॉल पर बांस के विशेष उत्पादों की न सिर्फ प्रदर्शनी लगाई जाएगी । साथ ही उसकी बिक्री भी की जाएगी।

हर जिले के बांस कारीगरों की होगी भागीदारी

उद्योग सचिव के रवि कुमार ने कहा कि कॉन्क्लेव के आयोजन से झारखंड को दुनिया में अलग पहचान मिलेगी। उन्होंने सभी जिलों के उपायुक्तों को कहा कि इस मेले में हर जिले से बांस कारीगरों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी है। ऐसे में वे बांस कारीगरों की लिस्ट बनाकर उन्हें मेला में शामिल होने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। सचिव के रवि कुमार ने उपायुक्तों को बताया कि दो दिवसीय मेगा इवेंट का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्रदान करना है। उद्योग विभाग और मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड ई-मार्केट प्लेस, ई-कॉमर्स और डिजिटल मार्केटिंग के लिए युवाओं व कारीगरों को प्रशिक्षित भी करेगी। मेले में लगभग एक लाख कारीगर कार्ड वितरण की योजना है। कारीगरों को स्वरोजगार से जोडऩे के लिए बैंकर और माइक्रो फाइनेंस कंपनियां भी मेले में हिस्सा लेंगी।

उद्योग सचिव ने कहा कि 15 अक्टूबर के पहले ही सभी जिलों में उद्यम समागम होना है। सभी उपायुक्त इस आय़ोजन को लेकर अपनी सुविधानुसार तारीख तय कर उद्योग विभाग को इसकी जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि उद्योग समागम आयोजित करने का मकसद जिलों में छोटे-छोटे उद्योगों को चिन्हित कर उन्हें विकसित करना है। इसके तहत जिस जिले का जो बेस्ट प्रोडक्ट होता है उसे सरकार की ओर से बाजार के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

सफल आयोजन के लिए स्थानीय ट्रेड एसोसिएशनों का लें सहयोग

उद्योग सचिव ने सभी उपायुक्तों को कहा कि उद्योग समागम के सफल आय़ोजन के लिए वे स्थानीय ट्रेड एसोसिएशनों और अन्य व्यापारिक संगठनों का भी सहयोग लें। उद्योग समागम पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का विशेष फोकस है और वे कुछ जिलों में होनेवाले उद्योग समागम में शामिल होंगे। के रवि कुमार ने उपायुक्तों को कहा कि उद्योग समागम में फूड स्टॉल, मनोरंजन के साथ-साथ अन्य विविध कार्यक्रमों का आयोजन भी होना चाहिए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleन्यूज चैनल के संवाददाता सहित तीन के साथ मारपीट, दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज
Next Article 9 एमएम की की दो पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

Related Posts

Headlines

एनकाउंटर के बाद डकैतों का सिंडिकेट बेनकाब, तीन राज्यों तक फैला था नेटवर्क

September 20, 2026
Headlines

बाइक लिफ्टर्स पर कड़ा प्रहार, शराब माफिया के ठिकाने से भी मिलीं गाड़िया

September 20, 2026
Headlines

छूटेगी रटने की आदत, जागेगा आत्मविश्वास… पाकुड़ के स्कूलों की सूरत बदलेगी ‘नव दिशा’

September 20, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सोंधी खुशबू, देसी स्वाद और दीदियों का हौसला… पटना में 10 रोज तक दिखेगा पूरे देश का रंग

September 20, 2026

एनकाउंटर के बाद डकैतों का सिंडिकेट बेनकाब, तीन राज्यों तक फैला था नेटवर्क

September 20, 2026

बाइक लिफ्टर्स पर कड़ा प्रहार, शराब माफिया के ठिकाने से भी मिलीं गाड़िया

September 20, 2026

छूटेगी रटने की आदत, जागेगा आत्मविश्वास… पाकुड़ के स्कूलों की सूरत बदलेगी ‘नव दिशा’

September 20, 2026

कमल भूषण मर्डर केस के मुख्य गवाह पर तान दी पिस्टल, ट्रिगर दबाया और फिर…

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.