Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 05:14 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आज का दिन झारखंड के इतिहास में लिए ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री
झारखंड

आज का दिन झारखंड के इतिहास में लिए ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री

July 12, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

देवघर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देवघर में सौगातों की बारिश की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सबसे पहले सभी लोगों को जोहर कहा। उन्होंने कहा कि आज का दिन झारखंड के इतिहास में लिए ऐतिहासिक है। एयरपोर्ट देवघर परिसर के इस प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल रमेश वैस, केंद्रीय मंत्री आप सबको इस ऐतिहासिक दिन के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं। आज सिर्फ देवघर के लिए नहीं पूरे झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है।

उन्होंने कहा कि जब हम सपने देखते है और उसे जब हकीकत में देखते है तो काफी खुशी होती है। उस सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री झारखंड आये हैं। राज्य के विकास में मार्गों की बहुत भूमिका होती है। झारखंड वर्षों से देश को खनिज संपदा उपलब्ध करा रहा है। केंद्र सरकार का सहयोग अगर राज्य को मिलता रहा तो यह राज्य विकास की ओर बढ़ता रहेगा।

उन्हाेंने कहा कि नगर विमानन मंत्री ने जो घोषणा की है वह पूरा होगा यह विश्वास है. मैं प्रधानमंत्री जी को साहेबगंज में जलमार्ग बनकर तैयार हुआ है इसके लिए कोटि कोटि धन्यवाद। एयरपोर्ट का सपना 2010 में देखा था। उस सपने को प्रधानमंत्री जी ने पूरा किया है, गौरव की बात है। 16000 करोड़ की योजना की शुरुआत झारखंड की मिल का पत्थर साबित होगा। किसी भी महल या मकान को बनाने में मजदूर की सबसे बड़ी भूमिका होती है लेकिन मकान बनाने के बाद मजदूर को भूल जाते हैं। झारखंड भी उसी मजदूर की तरह देश को आदिकाल से अपनी जमीन से लोहा कोयला और बहुत कुछ दे रहा है लेकिन अभी भी उपेक्षित है। झारखंड देश को आगे बढ़ने के लिए बहुत कुछ दिया है। केंद्र का सहयोग रहा तो आनेवाले पांच वर्षों में झारखंड देश का अग्रणी राज्य बनेगा।

मौके पर नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य ने उद्घाटन समारोह में घोषणा की कि झारखंड में जल्द ही तीन और एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। बोकारो, दुमका व जमशेदपुर में एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। इनके निर्माण के साथ झारखंड में 14 एयररुट बनेंगे। सिंधिया ने कहा कि आध्यात्म, धर्म और संस्कृति को जोड़ने का संकल्प प्रधानमंत्री ने लिया है। आस्था के गौरव को प्रतिबिम्बित करना प्रधानमंत्री का ध्येय है। उन्होंने बताया कि देवघर एयर पोर्ट पर पांच लाखों की कैपेसिटी है। देवघर को रांची, पटना के साथ जोड़ा जाएगा। आनेवाले दिनों में देवघर को दिल्ली से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का संकल्प है कि हवाई चप्पल पहननेवाले भी हवाई यात्रा करे। 14 नए रूट झारखंड के लिए परिचालित होंगे। भारत को भारत से जोड़ने का सपना प्रधानमंत्री का है। 70 साल में 74 हवाई अड्डे थे आठ वर्षों में 68 हवाई अड्डे बने हैं।

 

स्वागत भाषण में गोड्डा सांसद मिशिकांत ने कहा कि गुजरात का देवघर से एक कनेक्शन है। महात्मा गांधी ने देवघर से आजादी की लड़ाई की शुरुआत की बात कही थी। साथ ही उन्हीं के प्रयास से देवघर बाबा मंदिर में अछूतों का प्रवेश संभव हो पाया। निशिकांत दुबे ने कहा कि पीएम मोदी महात्मा गांधी के एजेंडे को आगे लेकर जा रहे हैं। उन्होंने एक अनुसूचित जनजाति से आने वाली महिला द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाकर महात्मा गांधी के कड़ी को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि गुड्डा लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री की तरफ से एक लाख करोड़ की योजना की स्वीकृति दी गयी है। योजनाएं इतनी की गिनती शुरू करूं तो 20 मिनट लग जाएंगे। आखिर में दुबे ने मोदी को महामानव कह कर संबोधित किया और अपना स्वागत भाषण खत्म किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदेवघर में बोले पीएम मोदी- बाबा धाम आकर हर किसी का मन प्रसन्न हो जाता है
Next Article देवघर से खुलेगा पूर्वी भारत के विकास का द्वार, झारखंड में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : प्रधानमंत्री

Related Posts

Headlines

आंसुओं के बीच फाइलों पर दस्तखत, एक साथ दिखा बेटे का दर्द और सीएम हेमंत का राजधर्म

October 10, 2026
Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

आंसुओं के बीच फाइलों पर दस्तखत, एक साथ दिखा बेटे का दर्द और सीएम हेमंत का राजधर्म

October 10, 2026

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026

शराबबंदी का मेगा एक्शन : हर रोज 3600 ठिकानों पर रेड, 7400 पियक्कड़ और 3200 तस्कर सलाखों के पीछे

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.