Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 26 October, 2026 • 09:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » टोकिसूद स्टेशन पर मालगाड़ियों के नीचे से गुजर रहे यात्री, राज्यपाल से गुहार
झारखंड

टोकिसूद स्टेशन पर मालगाड़ियों के नीचे से गुजर रहे यात्री, राज्यपाल से गुहार

October 14, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
स्टेशन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : बरकाकाना रेलखंड के टोकिसूद रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज नहीं होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए सुरक्षित रास्ता नहीं मिलने के कारण लोगों को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। कई यात्री खड़ी मालगाड़ियों के नीचे से निकलकर या उनके ऊपर चढ़कर रेलवे लाइन पार करते हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए टेरपा निवासी हरिदास साव ने झारखंड के राज्यपाल को आवेदन देकर स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनवाने की मांग की है।

पांच पटरियां, बीच में खड़ी रहती हैं मालगाड़ियां

आवेदन में हरिदास साव ने बताया है कि टोकिसूद स्टेशन पर कुल पांच रेल पटरियां हैं। बीच की पटरियों पर अक्सर मालगाड़ियां खड़ी रहती हैं। इससे एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुंचना यात्रियों के लिए मुश्किल हो जाता है। सुरक्षित रास्ता नहीं होने के कारण लोग जल्दबाजी में मालगाड़ियों के नीचे से निकलते हैं या उनके ऊपर चढ़कर पटरी पार करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी

स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज नहीं होने का खामियाजा बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में लोग जोखिम उठाकर रेलवे लाइन पार करते हैं। मालगाड़ी के अचानक चलने या किसी यात्री के संतुलन बिगड़ने से गंभीर दुर्घटना हो सकती है। इसके बावजूद यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने के लिए सुरक्षित विकल्प नहीं मिल पा रहा है।

राज्यपाल से लगाई गुहार, पुल बनने से मिलेगी राहत

टेरपा निवासी हरिदास साव, पिता जागो साव, ने राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप कर टोकिसूद स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि पुल बनने से यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक जाने में सुविधा होगी और रेलवे लाइन पार करने का जोखिम भी कम होगा। अब यात्रियों को उम्मीद है कि उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग इस समस्या पर ध्यान देगा और फुट ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में जरूरी कदम उठाएगा।

इसे भी पढ़ें : रांची के इस टोल प्लाजा के पास बेकाबू ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को मारी जोरदार टक्कर, फिर…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबाढ़ से बर्बाद फसल की भरपाई : सीएम सम्राट ने 2.48 लाख किसानों के खातों में भेजे 112.52 करोड़
Next Article फर्जी लेबल, हाथ से बॉटलिंग… 5 नकली मिनरल वाटर प्लांट पर विभाग ने जड़ा ताला

Related Posts

बिहार

बिहार में राशन वितरण पर नजर रखेगा फ्लाइंग स्क्वॉड, मंत्री अशोक क्या दे गये निर्देश… जानें

October 26, 2026
झारखंड

नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, पुराना धंधेबाज माल के साथ धराया

October 26, 2026
Headlines

खतियान में मुंडा की जगह लिख दिया ‘स्वासी’, सीएम हेमंत बोले- जल्द होगा सुधार

October 26, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नशा मुक्त बिहार से लेकर महापर्व तक… CS ने तमाम DM को दिये सख्त निर्देश

October 26, 2026

बिहार में राशन वितरण पर नजर रखेगा फ्लाइंग स्क्वॉड, मंत्री अशोक क्या दे गये निर्देश… जानें

October 26, 2026

‘खेत बचाओ अभियान’ का आगाज, कृषि मंत्री बोले- नकली खाद-बीज बेचने वालों पर होगा एक्शन

October 26, 2026

नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, पुराना धंधेबाज माल के साथ धराया

October 26, 2026

खतियान में मुंडा की जगह लिख दिया ‘स्वासी’, सीएम हेमंत बोले- जल्द होगा सुधार

October 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.