Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 08:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»झारखंड»9 एमएम की की दो पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद
झारखंड

9 एमएम की की दो पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

September 10, 2019No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रामगढ़। झारखंड राज्य के चार जिलों के आतंक के रूप में रहे कुख्यात शूटर रियाज अंसारी को रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रियाज अंसारी, सुशील श्रीवास्तव गिरोह का मुख्य शूटर है। इसके दम पर श्रीवास्तव गिरोह का आतंक रांची, रामगढ़, हजारीबाग और चतरा जिले में फैला हुआ है। इन चार जिलों के बिल्डर, ट्रांसपोर्टर, व्यवसायी, कांट्रेक्टर इसके नाम से थर्राते थे। इन चार जिलों में ऐसा कोई भी ठेकेदार और व्यवसाई नहीं होगा, जिसे रियाज ने जान से मारने की धमकी नहीं दी थी। सोमवार की रात रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रियाज अंसारी को उसके गांव रोचाप से ही गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने 9 एमएम की दो पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किया है। रियाज के दोनों मोबाइल भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस मामले की जानकारी मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में एसपी प्रभात कुमार ने दी।
एसपी ने बताया कि रियाज अंसारी अपने अंडर में कई शूटरों को रखता था। यह उन सभी के साथ प्लांट में जाकर गोलीबारी, आगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम देता था। जिससे डरकर व्यवसाई, ठेकेदार, बिल्डर उसे लेवी के रूप में रुपए भी देते थे। यह हर किसी से रंगदारी वसूल करता था। इसी रंगदारी के रकम से सुशील श्रीवास्तव गिरोह लगातार आतंक मचा रहा था। इसकी गिरफ्तारी के बाद इन चार जिलों में आपराधिक गतिविधियों में भारी कमी आएगी। एसपी ने बताया कि दिसंबर 2018 में पतरातू थाना क्षेत्र में रियाज अंसारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पतरातू थाना क्षेत्र के डाडीडीह अंबाटांड स्थित झारखंड कंस्ट्रक्शन एवं स्टील नामक फैक्ट्री में धावा बोला था। यहां उसने मारपीट, आगजनी और गोलीबारी भी की थी। इस मामले में उसका एक साथी मिंकु खान पुलिस के रडार में था। पुलिस लगातार उसके घर पर छापेमारी कर रही थी। इस छापेमारी की दबिश से परेशान मिंकु खान ने रामगढ़ कोर्ट में चार दिन पहले सरेंडर कर दिया था। उसके सरेंडर करने की सूचना जब रियाज अंसारी को मिली तो वह कोलकाता से रामगढ़ पहुंचा। वह रामगढ़ कोर्ट में भी मिंकु खान से मिलना चाह रहा था। इस दौरान रियाज के साथ सुशील श्रीवास्तव गिरोह के दो अन्य सदस्य भी थे। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली पुलिस ने वहां पर छापेमारी की, लेकिन रियाज अंसारी वहां भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकलने में सफल रहा। पुलिस लगातार उसके पीछे थी और उसके गिरफ्तारी के लिए पूरा जिला सील कर दिया था। इस दबिश के कारण रियाज अंसारी अपने पैतृक गांव रोचाप में ही एक रात छुपने के लिए प्लान बनाया था। पुलिस ने इसी मौके का फायदा उठाया और रोचाप में ही एक व्यक्ति के घर से रियाज को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान उसके साथ उसका ड्राइवर को भी हिरासत में लिया गया है और उसकी कार भी थाने लाई गई है। पुलिस उस ड्राइवर की श्रीवास्तव गिरोह के साथ संलिप्तता और कार की जांच कर रही है।
रियाज के खिलाफ रामगढ़ में 35 एफआईआर हैं दर्ज
एसपी ने बताया कि रियाज के खिलाफ सिर्फ एक रामगढ़ जिले में 35 एफ आई आर दर्ज हैं। इनमें से छह एफआईआर में उसके खिलाफ वारंट निर्गत है। उन्होंने बताया कि रामगढ़ जिले के पतरातू, भुरकुंडा, रामगढ़, बरकाकाना, मांडू और कुज्जू इन सभी इलाकों में उसने काम करने वाले लोगों को रंगदारी के लिए धमकाया था। इसके अलावा कई रेलवे साइडिंग और प्लांट में इसने गोलीबारी भी की है। एसपी ने बताया कि सिर्फ रंगदारी वसूलने के लिए इसने अपना आतंक फैला रखा था।

हथियार सप्लाई का मास्टरमाइंड है रियाज : एसपी
सुशील श्रीवास्तव गिरोह का मुख्य शूटर रियाज अंसारी हथियार सप्लाई धंधे का मास्टरमाइंड है। इसके पास से अत्याधुनिक हथियार मिले हैं। इसके अलावा उसके पास और भी हथियार हैं। उसने उसे कहां रखा है उसकी जानकारी भी रियाज ने पुलिस को दी है। एसपी ने बताया कि उसने अपने कई साथियों का नाम भी बताया है जो इस रंगदारी वसूली के धंधे में में में उसके साथ रहते थे। लोगों से वसूली के रंगदारी की रकम कहां पहुंचती थी थी इसकी जानकारी भी उसने दी है। अभी हाल के दिनों में वसूले गए कम कम के बारे में भी उसने एक सूची उपलब्ध कराई है। पुलिस इस सारे मामले पर कार्रवाई कर रही है। रियाज अंसारी के बताए गए ठिकानों पर छापेमारी जारी है। एसपी ने बताया कि जितनी सूचना रियाज से मिली है उसके आधार पर दर्जनों अत्याधुनिक हथियार बरामद हो सकते हैं।
रियाज ने व्यापारियों की लिस्ट भी दी, जिनसे मांगी थी रंगदारी
कुख्यात अपराधी रियाज अंसारी ने पुलिस को व्यापारियों ठेकेदार और ट्रांसपोर्टरों की एक लिस्ट दी है। रियाज ने बताया है कि हाल के चार पांच पांच चार पांच पांच महीनों में उन व्यापारियों से उसने रंगदारी वसूली है। रियाज ने पूछताछ के दौरान यह भी बताया कि पतरातू रेलवे साइडिंग, भुरकुंडा रेलवे साइडिंग, बरकाकाना रेलवे साइडिंग, कुज्जू रेलवे साइडिंग, चरही रेलवे साइडिंग के अलावा रामगढ़, हजारीबाग, रांची और चतरा जिले के लगभग सभी रेलवे साइडिंग में काम करने वाले ट्रांसपोर्टरों और आउटसोर्सिंग ट्रांसपोर्टरों और आउटसोर्सिंग और आउटसोर्सिंग व्यापारियों से व रंगदारी वसूल चुका है। इसके अलावा इन 4 जिलों में जिलों में में जितने भी प्लांट मालिक, मॉल के मालिक और होटल के मालिक हैं, उन्हें भी वह धमकी दे चुका है। उसके पास इन 4 जिलों में काम करने वाले सभी व्यक्तियों की लिस्ट है। जिन्हें व समय-समय पर फोन करता रहता है। अगर कोई भी आनाकानी करता है तो इसकी टीम उस जगह पर जाकर आतंक मचा देती है। उसकी टीम में कितने लोग हैं, और श्रीवास्तव गिरोह के कौन-कौन लोग अभी झारखंड में सक्रिय हैं, उन सभी का नाम रियाज ने बताया है। एसपी ने बताया कि रियाज अंसारी ने काफी जानकारी दी है। पुलिस उन सभी जानकारियों के आधार पर कार्रवाई कर रही है। जल्द ही गिरोह के कई सदस्य गिरफ्तार होंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदुमका में 18 और 19 सितंबर को दो दिवसीय बांस कारीगर कॉन्क्लेव का होगा आयोजन
Next Article पाकिस्तान-चीन के संयुक्त वक्तव्य में कश्मीर के उल्लेख का भारत ने किया विरोध

Related Posts

झारखंड

CCL ने बदला राजभाषा का अंदाज, फाइलों से निकलकर बातचीत में उतरी हिंदी

November 11, 2026
Headlines

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Headlines

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चेहरे पर चाहिए चांद सा चमकता ग्लो? आज से अपनाएं ये आसान स्किनकेयर टिप्स

November 11, 2026

CCL ने बदला राजभाषा का अंदाज, फाइलों से निकलकर बातचीत में उतरी हिंदी

November 11, 2026

EPFO पेंशनभोगियों की बल्ले-बल्ले! 1000 की जगह मिल सकते हैं 3000 रुपये

November 11, 2026

सरकारी नौकरी का आज आखिरी दिन, सेना समेत 3 विभागों में भर्ती, JKSSB में 2,863 पदों पर मौका

November 11, 2026

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.