WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
मेदिनीनगर। हुसैनाबाद थानांतर्गत दरूआ बेनी पंचायत के बसारी गांव में करंट लगने से दो बहनों की मौत हो गयी। दोनों बहनों की एक ही घर में शादी हुई थी। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह राम की पत्नी रेश्मी देवी (50) और महेशी राम की पत्नी लालमती देवी (57) सुबह में शौच के लिए बाहर निकली थीं। रास्ते में बिजली के पोल से जोड़कर गाड़े गये सपोर्टिंग वायर से रेश्मी का हाथ उसमें सट गया। सुबह-सुबह बारिश हुई थी, जिसके कारण रेश्मी को करंट लग गया। रेश्मी को बचाने के लिए बडी बहन लालमती ने प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गयी। इसके बाद दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। एक साथ दो बहनों की मौत से गांव में मातम का माहौल है।
