Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 25 October, 2026 • 02:07 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चिमटा से एटीम हैक कर पैसे उड़ाने वाले दो शातिर गिरफ्तार
झारखंड

चिमटा से एटीम हैक कर पैसे उड़ाने वाले दो शातिर गिरफ्तार

September 19, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

सरायकेला। जिले के आदित्यपुर पुलिस ने एटीएम मशीन में चिमटा के सहारे मशीन हैक कर लोगों के खाते से पैसे निकालने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में बिहार के गया जिला निवासी रवि रंजन कुमार और झारखंड के गिरिडीह निवासी निरंजन कुमार निराला शामिल है। इस संबंध में एसपी मोहम्मद अर्शी ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि इस शातिर गिरोह द्वारा एटीएम मशीन के पैसे निकलने वाले स्थान पर चिमटा फंसा कर रख दिया जाता था। उसके बाद जब भी कोई व्यक्ति एटीएम से पैसे निकालने आता तो उसका नगद पैसा एटीएम के मशीन में ही फंस कर रह जाता था। उस व्यक्ति के जाने के बाद इस गिरोह के सदस्य बड़े ही आसानी से एटीएम में फंसे चिमटे को निकाल लेते थे, जिसमें खाते से निकला पैसा भी फसा रह जाता था। पूछताछ के दौरान पुलिस के गिरफ्त में आए दो अपराधियों ने बताया कि इनके गिरोह के तार पश्चिम बंगाल के पुरूलिया, आसनसोल समेत झारखंड के रांची, धनबाद, जमशेदपुर और सरायकेला आदि क्षेत्रों से जुड़े हैं। ये घूम-घूम कर एटीएम को अपना निशाना बनाते थे। पकड़े गए अपराधियों ने बताया कि ये उन्हीं एटीएम को चुनते थे ,जहां गार्ड की तैनाती नहीं रहती थी। इसके अलावा गिरोह के सदस्य एटीएम क्लोनिंग कर कार्ड बदलकर भी लोगों के खाते से रुपए निकालने का काम करते हैं।
एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बीते 18 सितंबर की शाम गम्हरिया लाल बिल्डिंग के पास स्थित एक एटीएम मशीन से पैसे निकालने वाले गिरोह के लोग सफेद रंग के होंडा अमेज गाड़ी में घूम रहे हैं। उसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी दल का गठन किया गया और इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। जबकि गिरोह में शामिल अन्य दो व्यक्ति विपिन कुमार और लालू कुमार मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने इस गिरोह के दोनों सदस्यों के पास से एटीएम मशीन में फंसाने वाला 7 चिमटा, कांड में प्रयुक्त होंडा अमेज कार, चार अलग-अलग बैंक के क्लोन किए गए एटीएम , पांच अन्य बैंक के एटीएम के अलावा इनके पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपुलिस को उडाने के लिए उग्रवादियों ने रखा था भारी मात्रा में विस्फोटक
Next Article रसोई घर की दिशा गलत हो तो पड़ता है नकारात्मक प्रभाव, जानें-कहां हो घर की रसोई

Related Posts

Headlines

निष्कासन के बाद गरजे बाहुबली अनंत सिंह, बोले- नीतीश के बिना पार्टी खत्म

October 25, 2026
Headlines

कोर्ट में हक की बुलंद आवाज, बंद कमरे में बेबस चीख… वकील बिटिया की मौत पर सुलगते सवाल

October 25, 2026
Headlines

श्रीराम स्टील प्लांट में फिर फर्नेस ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे

October 25, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निष्कासन के बाद गरजे बाहुबली अनंत सिंह, बोले- नीतीश के बिना पार्टी खत्म

October 25, 2026

कोर्ट में हक की बुलंद आवाज, बंद कमरे में बेबस चीख… वकील बिटिया की मौत पर सुलगते सवाल

October 25, 2026

श्रीराम स्टील प्लांट में फिर फर्नेस ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे

October 25, 2026

हाईवे पर खड़े पंचर ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, चाचा-भतीजे की मौ’त

October 25, 2026

राशिफल @ 25 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.