Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 04:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में अलबर्ट एक्का चौक से झारखंड में स्वच्छ भारत कार्यक्रम का शुभारंभ
झारखंड

नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में अलबर्ट एक्का चौक से झारखंड में स्वच्छ भारत कार्यक्रम का शुभारंभ

October 1, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेलमंत्री, श्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में देशवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से “स्वच्छ भारत” कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 01 से 31 अक्टूबर 2021 तक पूरे भारत में किया जायेगा। एक अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से इस कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने की। इस कार्यक्रम के तहत भारत के 744 जिलों के 2.5 लाख गांवों को जोड़कर वहां के युवाओं के जरिए इसे जन अभियान का स्वरूप दिया जाएगा। झारखण्ड में इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी नेहरू युवा केन्द्र संगठन को दी गयी है।

इसी क्रम में नेहरू युवा केन्द्र संगठन, रांची द्वारा दिनांक एक अक्टूबर को प्रातः 07:00 बजे अलबर्ट एक्का चौक पर “स्वच्छ भारत” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री संजय सेठ, एवं सदर विधायक रांची, श्री सीपी सिंह, पत्र सूचना कार्यालय के अपर महानिदेशक श्री अरिमर्दन सिंह विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद रहे।

इस अवसर पर सांसद श्री संजय सेठ द्वारा स्वच्छता के महत्व को समझाया गया एवं झारखण्ड की जनता से स्वच्छता कार्यक्रम को जन-आन्दोलन के रूप में मनाये जाने का आव्हान किया गया। विधायक श्री सी. पी. सिंह ने कहा कि स्वच्छता जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है जिसके द्वारा समाज को एक नई दिशा दी जा सकती है।

इसके उपरान्त नेहरू युवा केन्द्र संगठन के राज्य निदेशक श्री विजय कुमार ने “स्वच्छ भारत” कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी की प्रतिभागिता को आवश्यक बताते हुए झारखण्ड राज्य में एक माह तक आयोजित होने वाले “स्वच्छ भारत” कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “स्वच्छ भारत” के सपने को साकार करने के लिये सबसे आवश्यक तत्व जन जागृति है। पत्र सूचना कार्यालय के अपर महानिदेशक श्री अरिमर्दन सिंह ने भी प्रधानमंत्री जी के “स्वच्छ भारत” कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये लोगों को जागरुक करने पर बल दिया।

इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र संगठन के कर्मचारियों, स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया तथा अलबर्ट एक्का चौक से शहीद चौक तक प्लास्टिक तथा कचरा इकट्ठा किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलिट्टीपाड़ा में पत्थर से कूचकर अधेड़ की हत्या
Next Article सरकारी गाइडलाइन बदले, खूँटी में दुकानों को खोलने और बंद करने के नियम में हुआ बदलाव

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Headlines

राजधानी के तमाम स्कूल 2 रोज के लिये बंद, DC का आदेश जारी

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.