Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 10:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मोहनदास करमचंद गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती पर जिले भर में हुआ विभिन्न कार्यक्रम
झारखंड

मोहनदास करमचंद गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती पर जिले भर में हुआ विभिन्न कार्यक्रम

October 2, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

खूँटी। जिले में गांधी जयंती के अवसर पर क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। वहीं भाजपा कार्यालय में सेवा और समर्पण अभियान के तहत आत्म निर्भर भारत पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गाँधी एवं स्व.लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर राष्ट्र गीत बन्दे मातरम् से कार्यक्रम आरम्भ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तोरपा विधायक कोचे मुण्डा ने कहा कि गांधी ने स्वावलंबी का संदेश दिया था। और कहा था कि चरखा से ही स्वावलंबी बना जा सकता है। लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए बताये कि शास्त्री ने ही जय जवान जय किसान का नारा बुलंद किया था। आत्मनिर्भर भारत में कहा कि जब देश में कोरोना का प्रकोप आया तब प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी ने 20 हजार करोड़ का पहला राहत कोष में उपलब्ध कराया। किसानों के हित में किसान संघ का गठन किया सहकारिता विभाग का भी गठन किया। ये विभाग किसानों को स्वावलंबी बनाने में मदद पहुँचायेगा। जिससे किसान आत्मनिर्भर हो सके। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कांशी नाथ महतो ने कहा कि गांधी जी के बताये हुए रास्ते पर हमें चलना चाहिए। आज देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है यह गांधी जी का ही कहीं न कहीं देन है। जिला जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता के अध्यक्षता में कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री बिनोद नाग एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंत्री जगरनाथ मुण्डा ने किया। साथ ही, बुनकरों में चाड़ा स्वांसी बुनकर सहित अनेकों कारीगरों को सम्मानित किया गया।

auto

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया।
जिसमें नगर अध्यक्ष सुरेश जायसवाल की अगुवाई में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस चौक के प्रतिमा के गोलम्बर में झाड़ू वगैरह लेकर साफ सफाई की। साथ ही, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर मंडल के द्वारा शुभम जायसवाल की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाला गया कचहरी मैदान में जाकर समाप्त हुआ।

आज खूँटी नगर में एक युवक गांधी जयंती पर गांधी जी के जैसे वेषभूषा पर तैयार होकर अकेले ही पूरे नगर में भ्रमण करता नजर आया। पथिक और अन्य लोग उसे निहारते रहे गए। सभी लोगों के लिए आकर्षण का जरिया बना हुआ था। और आज चर्चा का विषय बना रहा।

इधर , जिला व्यवहार न्यायालय द्वारा पदयात्रा निकाला गया और यात्रा का शुभारम्भ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरदार सा अध्यक्ष सत्यप्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किए। इस दौरान न्यायालय परिवार पदाधिकारी गण अधिवक्ता एवं कर्मचारी लोगों ने प्रभात फेरी यात्रा में शामिल होकर अन्य कानूनी जागरूकता संबंधी बैनर्स का प्रदर्शन किया और महात्मा गांधी के जयघोष किए। प्रभात फेरी में न्यायिक पदाधिकारी पुलिस पदाधिकारी अधिवक्ता कर्मचारी पीएनबी और विद्यालय के बच्चों समेत अनेक लोग शामिल हुए।

इधर, मोहनदास करमचंद गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री जय जवान जय किसान के उद्धघोषक लाल बहादुर शास्त्री की जयंती खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय परिसर में जिला अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनाई गई दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की। और उनके बताए मार्गों पर चलने एवं आज के युग में उनकी प्रासंगिकता का प्रसार करने का संकल्प लिया। इसके पश्चात कांग्रेसजन सामूहिक रूप से ग्राम दतिया पहुंच कर गांधी जी की प्रतिमा पर मल्यार्पण किया। इस दौरान पूर्व विधायक कालीचरण मुण्डा, ओम प्रकाश मिश्रा, पीटर मुंडू, डॉ अनिल बड़ाईक, विल्सन टोपनो, बसंत सुरीन, देवेन्द्र महतो, अनमोल होरो, नैमुद्दीन खान, मदन मिश्रा, मनान अंसारी, विपिन लुगुन, सायुम अंसारी, प्रदीप देवघरिया, नरेश तिर्की, सुशील सांगा, राजू पाशा, मोहम्मद जमील, मोहम्मद अख्तर अंसारी एवं अन्य कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजन उपस्थित थे।
मुरहू प्रखंड स्थित श्योर सक्सेस कोचिंग के छात्रों ने महापुरूषों को याद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने दोनों महान शख्सियतों के विचारों से प्रेरणा लेकर उन्हें अपने जीवन में अपनाने की बात अपने भाषणों और पेंटिंग्स के जरिए कही। वहीं बापू के सपने के मद्देनजर सभी को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को याद करने के लिए विशेष प्रार्थना सभा हुई।

संस्थान के शिक्षक व निदेशक सकलदीप भगत ने गांधी के दिखाए गए मार्ग पर चलने तथा स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के बिना कोई भी देश विकास की बुलंदियों को नहीं छू सकता है। इसी दिशा में सरकार द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान में हरेक नागरिक सक्रिय भागीदारी निभाते हुए ‘स्वच्छ भारत-श्रेष्ठ भारत’की मुहिम में समर्पण भाव से जुटना चाहिए। खासकर के कोविड महामारी के इस दौर में तो और भी ज्यादा। जयंती पर छात्रों के बीच भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ तथा स्वच्छता पर नारा लेखन की प्रतियोगिता हुई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगांधी जयन्ती पर नगरपंचायत की अगुवाई में उपायुक्त ने स्वतंत्रता सेनानी के परिवार सहित कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित
Next Article घर में पत्नी से हुआ झगड़ा तो हेडमास्टर ने स्कूल को बनाया आश‍ियाना, बेड और टीवी भी लगाया

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.