Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 10:16 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » घर में पत्नी से हुआ झगड़ा तो हेडमास्टर ने स्कूल को बनाया आश‍ियाना, बेड और टीवी भी लगाया
झारखंड

घर में पत्नी से हुआ झगड़ा तो हेडमास्टर ने स्कूल को बनाया आश‍ियाना, बेड और टीवी भी लगाया

October 2, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

यूपी। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से सामने आया जहां एक बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक ने घर में हुई लड़ाई के बाद स्कूल के एक कमरे को ही अपना आशियाना बना लिया. यही नहीं, स्कूल के कमरे में अपना बेड और जरूरी सामान भी रख लिया. और तो और शिक्षक पर स्कूल के कमरे में शराब पीने का भी आरोप है. 
शिक्षक की इस करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए ने शिक्षक को निलंबित किया है और पूरे मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी है. 

 

स्कूल के कमरे में बेड और टीवी 

Advertisement Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल वीड‍ियो में द‍िख रहा है क‍ि कमरे के अंदर एक डबल बेड पड़ा हुआ है उस पर एक शख्स बैठा हुआ है. कमरे में कुछ और भी सामान मेज पर रखा हुआ है. कमरे में टीवी भी लगा है. मेज कुर्सी भी पड़ी है. एक बारगी तो आपको देखकर सब आम जैसा लगेगा लेकिन यहां मामला कुछ ख़ास है.

दरअसल, यह माधौगंज ब्लॉक के माहिमपुर प्राथमिक विद्यालय का कमरा है जिसमे तैनात प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार ने विद्यालय भवन को ही आशियाना बना डाला. सुधीर कुमार वैसे तो टीचर हैं लेक‍िन उनके पास प्रधानाध्यापक का चार्ज भी है. विद्यालय भवन के एक कमरे में बेड, टीवी समेत अनेकों साजो सामान मौजूद है.

स्कूल प्रांगण में शराब की खाली शीशियां भी बिखरी हुई है. इस अध्यापक पर स्कूल में रहते हुए शराब पीने का भी आरोप है. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीएसए ने तुरंत खंड शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेजा तो पता चला क‍ि घर में हुए पत्नी के झगड़े के बाद अध्यापक सुधीर कुमार ने स्कूल को अपना आशियाना बना रखा है जिसके बाद आनन-फानन में स्कूल के प्रांगण को खाली करवा के आरोपी अध्यापक को निलंबित किया गया है.
स्कूल पर‍िसर में शराब की बोतल.
स्कूल पर‍िसर में शराब की बोतल.

बीएसए हरदोई वीरेंद्र सिंह ने बताया क‍ि मेरे भी संज्ञान में आया है. माधोगंज में महीमपुर प्राथमिक विद्यालय का वीडियो है. प्रथम दृष्टया खंड शिक्षा अधिकारी ने उन पर कार्रवाई के लिए अवगत कराया है. उस पर उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार जो टीचर है, परिवार से झगड़ा करने के बाद दो तीन दिन के लिए व‍िद्यालय में रहने आये थे. आगे जांच करने के पश्चात ही बताएंगे क‍ि इस मामले में क्या होगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमोहनदास करमचंद गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती पर जिले भर में हुआ विभिन्न कार्यक्रम
Next Article दुकानदार की पत्नी-बेटे समेत हत्या, रहस्य खंगाल रही पुलिस

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026
Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.