WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पाकुड़। संथाल परगना के आयुक्त विमल कुमार ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं की हड़ताल के कारण मतदाता पुनरीक्षण का कार्य प्रभावित हुआ है। आयुक्त शुक्रवार को जिले में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा के बाद पत्रकारों से बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि मैंने आज जिले के अमड़ापाड़ा, लिट्टीपाड़ा आदि प्रखंडों के तकरीबन 25 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जिनमें से पांच छह केन्द्रों पर कार्य की गति संतोषजनक नहीं दिखी। उन्होंने बताया कि मैं पुनः 24 सितंबर एवं चार अक्टूबर को दौरा करूँगा। साथ ही कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अगर किसी को कोई शिकायत हो तो वह इसकी जानकारी उन्हें दें, उसका निदान किया जाएगा।
