Ramgarh (Prince Verma) : देशभर में इंटरनेशनल महिला दिवस मनाया जाएगा। जिसके चलते रामगढ़ प्रधान डाक घर में डाक विभाग की ओर से नारी शक्ति सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भारत सरकार के निर्देशानुसार किया जा रहा है। शुक्रवार को रामगढ़ प्रधान डाक घर में नारी शक्ति के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक डाक अधीक्षक हजारीबाग हेड क्वार्टर विश्वजीत राय, विशिष्ठ अतिथि सहायक डाक अधीक्षक रामगढ़ नवीन अग्रवाल, डाक निरीक्षक रामगढ़ पूर्वी अनुमंडल आशीष पांडेय, रामगढ़ प्रधान डाक रामगढ़ कैंट के पोस्ट मास्टर मनोज कुमार मौजूद थे। आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सहायक डाक अधीक्षक हजारीबाग हेड क्वार्टर विश्वजीत राय ने डाक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं युवतियों को प्रशस्ति पत्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहायक डाक अधीक्षक हजारीबाग हेड क्वार्टर विश्वजीत राय ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए डाक विभाग की ओर से तमाम सेवाएं संचालित की जा रही हैं। महिला सम्मान बचत पत्र, सुकन्या समृद्धि योजना से लेकर विभिन्न बचत योजनाओं, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और डाक जीवन बीमा में महिलाओं को निवेश के लिए प्रेरित कर उनका आर्थिक सशक्तिकरण भी किया जा रहा। डाक विभाग के वरीय पदाधिकारियों ने महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान एक दर्जन से अधिक महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मौके पर रामगढ़ पूर्वी अनुमंडल के डाक अधिदर्शक सर्वेश कुमार, रामगढ़ अनुमंडल के डाक अधिदर्शक प्रभु मुंडा सहित कुंदन कुमार, अभिनाश कुमार, आशीष झा, शैलेंद्र कुमार सिंह, बबन राय शामिल थे।

नारी सशक्तिकरण के माध्यम से ही समाज और राष्ट्र को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है : नवीन अग्रवाल
रामगढ़ के सहायक डाक अधीक्षक नवीन अग्रवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं की बदौलत महिलाएं आज सामाजिक व आर्थिक बदलाव की नई कहानियां गढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि ‘अहर्निशं सेवामहे’ के तहत डाक विभाग अब लोगों तक सिर्फ पत्र ही नहीं पहुंचा रहा, बल्कि सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं और इनके लाभों को भी लोगों तक पहुंचा रहा है। इनमें महिलाओं की अहम भूमिका है। नारी सशक्तिकरण के माध्यम से ही समाज और राष्ट्र को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।
इन महिलाओं को किया गया सम्मानित
आयोजित सम्मान समारोह में सरोजनी, रिमझिम कुमारी, बबीता कुमारी, स्वेता कुमारी, भारती टुडु, अंजली कुमारी, जसमीना परवीन, मानसी भट्टाचार्जी, स्नेहा कुमारी पूनम कुमारी, सीमा कुमारी, संजू कुमारी, सुनीता देवी, सावित्री देवी, सीमा कुमारी 2, कोमल कुमकुम शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन जगहों पर कल महिलाओं की एंट्री मुफ्त