Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 7 May, 2026 • 02:11 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सभी के सहयोग से जीतेंगे कोविड-19 से जंग : मुख्यमंत्री
झारखंड

सभी के सहयोग से जीतेंगे कोविड-19 से जंग : मुख्यमंत्री

June 12, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड यूनिसेफ के प्रमुख प्रशांत दास एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुलाकात की। यूनिसेफ के पदाधिकारियों ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए कई महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरण मुख्यमंत्री को सौंपे। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम, बचाव और संक्रमित मरीजों के बेहतर इलाज के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। संक्रमण नियंत्रण हेतु बेहतर चिकित्सा प्रबंधन सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि वैश्विक संक्रमण के इस दौर में यूनिसेफ द्वारा राज्य सरकार को आवश्यक चिकित्सा सामग्री आपूर्ति करना सराहनीय कार्य है। सीएम ने कहा कि संक्रमित मरीजों के जीवन बचाने के लिए यूनिसेफ के द्वारा किया जा रहा यह प्रयास और सहयोग प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि मैं यूनिसेफ की पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमसभी लोग मिलकर कोरोना से जंग में जीतेंगे।

यूनिसेफ ने राज्य सरकार को सौंपे ये चिकित्सीय उपकरण

यूनिसेफ के पदाधिकारियों द्वारा 3 आरटीपीसीआर मशीन (रिम्स-2, एमजीएम मेडिकल कॉलेज-1), 20 लाख थ्री लेयर सर्जिकल मास्क, 800 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, 2 वाकिंग कूलर, 1 वाकिंग फ्रीजर, 90 आइसलाइन रेफ्रिजरेटर, 27 डीपफ्रीजर, 511 लार्ज कोल्ड चेन बॉक्स इत्यादि इक्विपमेंट्स कोरोना महामारी से निजात पाने के निमित्त राज्य सरकार को सौंपा।

मौके पर विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद सहित झारखंड यूनिसेफ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबीमारी को हराकर अंबा प्रसाद ने फिर किया जनसेवा में प्रवेश, बुंडू पैक्स में बांटे धान के बीज
Next Article बॉयफ्रेंड ने पूछा ‘गर्लफ्रेंड से मिलना है, मेट्रो चालू रहेगी या बंद?’ इसपर दिल्ली मेट्रो का जवाब सुन नहीं रोक पाएंगे हंसी

Related Posts

Headlines

रात के अंधेरे में 39 टीमों ने 119 ठिकानों पर मा’रा छापा, फिर…

May 7, 2026
Headlines

स्टेशन की भीड़ और मोबाइल चोरों का जाल… RPF ने दबोचा पूरा गैंग

May 7, 2026
Headlines

पहले लव मैरिज, फिर बेवफाई और आखिर में कत्ल… चंदन ह’त्याकांड की पूरी कहानी

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैंगरे’प का इनामी आरोपी एनका’उंटर में जख्मी, दोनों पैरों में लगी गोली

May 7, 2026

CM सम्राट की नयी टीम तैयार, PM की मौजूदगी में कैबिनेट विस्तार… देखें वीडियो

May 7, 2026

रात के अंधेरे में 39 टीमों ने 119 ठिकानों पर मा’रा छापा, फिर…

May 7, 2026

स्टेशन की भीड़ और मोबाइल चोरों का जाल… RPF ने दबोचा पूरा गैंग

May 7, 2026

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को भून डाला, कार घेरकर बरसाई गोलियां

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.