Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 08:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में येलो अलर्ट जारी, जानें क्यों
Headlines

झारखंड में येलो अलर्ट जारी, जानें क्यों

September 26, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
येलो अलर्ट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राज्य के कई हिस्सों में 30 सितंबर तक बारिश की संभावना जतायी गयी है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई हिस्सों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। राज्य में पिछले कुछ दिनों में अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 सितंबर तक राज्य में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। पिछले 24 घंटे में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश गोड्डा जिले के पथरगामा में 57.2 मिलीमीटर हुई है। वहीं, डालटनगंज में 0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को वज्रपात से सावधान रहने की अपील की है। वहीं, 27 सितंबर को उत्तर पश्चिमी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 28 सितंबर को राज्य में उत्तर-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 29 और 30 सितंबर को भी राज्य में कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अभी चार से पांच दिनों तक राज्य में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। राज्य में पिछले 24 घंटे में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश गोड्डा जिले के पथरगामा में 57.2 मिलीमीटर हुई है। राजमहल में 45.2, महरो में 30.8, रायडीह में 30.2, सिकटिया में 28, डुमरी में 26.7, साहेबगंज में 20, और जमशेदपुर में 13.2 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि लोहरदगा में 6.5, मंझारी में 6, गोमिया में 5.6, बरही में 5.4, खूंटी में 3, कांके में 3, कोडरमा में 1.8 और डालटनगंज में 0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है।

अब भी सामान्य से कम है बारिश

राज्य में पिछले कुछ दिनों से अच्छी बारिश हो रही है लेकिन अब भी 1 जून से 24 सितंबर तक 28 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गयी है। झारखंड के 24 जिलों में से 8 जिलों में अब तक सामान्य बारिश हुई, जबकि 15 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई। जबकि चतरा जिले में सामान्य से काफी कम बारिश हुई। जिन जिलों में सामान्य बारिश हुई, उसमें बोकारो, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, साहेबगंज, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिला शामिल है। रांची में अब तक सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश हुई।

इसे भी पढ़ें : नक्सलियों का तांडव, फूंक डाला पोकलेन, हाइवा और कार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनक्सलियों का तांडव, फूंक डाला पोकलेन, हाइवा और कार
Next Article टेम्पू स्टैंड में युवक को मारा छुरा, फिर…

Related Posts

Headlines

‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां

May 4, 2026
Headlines

रांची में सजेगा शिव महापुराण का भव्य दरबार, SP-SDM ने लिया तैयारियों का जायजा

May 4, 2026
Headlines

शहाबुद्दीन के MLA बेटे के ठिकानों पर रेड, 2 घंटे तक मची खलबली

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां

May 4, 2026

गर्मी में ठंडक का सुपरहिट फॉर्मूला, फ्रूट रायता से पाएं स्वाद और सेहत दोनों

May 4, 2026

रांची में सजेगा शिव महापुराण का भव्य दरबार, SP-SDM ने लिया तैयारियों का जायजा

May 4, 2026

UPSC में साइंटिस्ट-बी समेत कई पदों पर Vacancy, 2.8 लाख तक सैलरी का मौका

May 4, 2026

शहाबुद्दीन के MLA बेटे के ठिकानों पर रेड, 2 घंटे तक मची खलबली

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.