WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Palamu : जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से सटे चैनपुर के टेम्पू स्टैंड में एक युवक रूपेश कश्यप को छुरा मार दिया गया। रुपेश चैनपुर का रहने वाला है। उसपर पीछे से हमला किया गया। उसकी पीठ में तीन से चार बार छुरा से वार किया गया। आसपास से जुटे लोगों ने बेतरह जख्मी युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
चैनपुर थाने में दिए गए आवेदन में जख्मी रूपेश ने बताया कि वह सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे मेदिनीनगर से घर लौट रहा था। जब चैनपुर टेम्पू स्टैंड के पास पहुंचा तो एक शक्स ने उसपर हमला कर दिया। रुपेश ने पुलिस को हमलावर के नाम और ठिकाने के बारे में सबकुछ बता दिया है। वह भी चैनपुर का ही रहने वाला है। पुलिस ने संदेही हमलावर को अपनी कस्टडी में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

