Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 2 September, 2026 • 10:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शिक्षा मंत्री ने निभाया वादा, जारी किया शिक्षकों के तबादले का शेड्यूल
जॉब/एजुकेशन

शिक्षा मंत्री ने निभाया वादा, जारी किया शिक्षकों के तबादले का शेड्यूल

July 17, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शिक्षा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार के लाखों शिक्षकों का लंबे समय से इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने राज्य के शिक्षकों को बड़ी सौगात देते हुए शिक्षक स्थानांतरण की बहुप्रतीक्षित अधिसूचना जारी कर दी है। शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026 के तहत तबादले की पूरी समय-सारिणी भी जारी कर दी।शिक्षा मंत्री पहले ही कई बार कह चुके थे कि जुलाई महीने में ही तबादला प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल भी खोला जाएगा। अब विभाग ने अपने वादे के मुताबिक पूरी प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया है। गौरतलब है कि राज्य मंत्रिमंडल ने 24 जून को नई तबादला नीति को मंजूरी दी थी।

तीन चरणों में पूरी होगी पूरी प्रक्रिया

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस बार शिक्षकों का स्थानांतरण पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया को तीन चरणों में बांटा गया है, ताकि सभी आवेदनों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन हो सके।पहले चरण में समायोजन और समानुपातीकरण का काम होगा। दूसरे चरण में पारस्परिक स्थानांतरण यानी आपसी सहमति से तबादले किए जाएंगे। इसके बाद तीसरे और अंतिम चरण में सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी होगी।

29 जुलाई से शुरू होगा आवेदन

शिक्षकों के लिए ऑनलाइन पोर्टल 29 जुलाई से खोल दिया जाएगा। इस पोर्टल पर शिक्षक 5 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। इस दौरान समायोजन, समानुपातीकरण और पारस्परिक स्थानांतरण के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार 7 अगस्त से 9 सितंबर तक समायोजन और समानुपातीकरण की पूरी प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान सूची प्रकाशित होगी, आपत्तियां ली जाएंगी और उन पर फैसला भी किया जाएगा।इसके बाद 10 सितंबर से 14 सितंबर तक जिला, प्रमंडल और राज्य स्थापना समितियां पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी करेंगी।

16 सितंबर को आएगी रिक्त पदों की सूची

सामान्य स्थानांतरण से पहले विभाग 16 सितंबर को विद्यालयवार रिक्तियों की संशोधित सूची जारी करेगा। इसके आधार पर शिक्षक अपनी पसंद के स्कूलों का चयन कर सकेंगे।सामान्य तबादले के लिए शिक्षक 17 सितंबर से 23 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 24 सितंबर से 31 अक्टूबर तक स्थानांतरण सूची जारी करने, अपील लेने और उनके निष्पादन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

समयबद्ध तरीके से होगा सभी आवेदनों का निपटारा

शिक्षा विभाग ने सभी जिला, प्रमंडल और राज्य स्थापना समितियों को तय समय के भीतर पूरी प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा गया है कि सभी अपीलों का भी समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जाएगा।विभाग ने पात्र शिक्षकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर ही ऑनलाइन आवेदन करें और विभाग की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

एक नजर में महत्वपूर्ण तिथियां

  • 29 जुलाई से 5 अगस्त : समायोजन, समानुपातीकरण और पारस्परिक स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन।
  • 7 अगस्त से 9 सितंबर : समायोजन और समानुपातीकरण की प्रक्रिया, सूची का प्रकाशन और अपीलों का निष्पादन।
  • 10 से 14 सितंबर : पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया।
  • 16 सितंबर : विद्यालयवार संशोधित रिक्तियों की सूची जारी।
  • 17 से 23 सितंबर : सामान्य स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन।
  • 24 सितंबर से 31 अक्टूबर : सामान्य स्थानांतरण सूची का प्रकाशन, अपील और अंतिम निष्पादन।

इसे भी पढ़ें : मुरी रेलवे स्टेशन का बदला स्वरूप, सांसद प्रदीप वर्मा बोले- विकसित भारत के लिए…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजब महिलाओं को मिलता है मंच, तो बदल देती हैं समाज का भविष्य : मंत्री दीपिका
Next Article सोशल मीडिया पर गुंडई करने वालों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी, ADG क्या बोलीं… देखें वीडियो

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर रेस हुई ED, 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारा छापा

September 2, 2026
राशिफल

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 2, 2026
अन्य खबरें

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर रेस हुई ED, 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारा छापा

September 2, 2026

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 2, 2026

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026

CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी निदेशक, स्किल डेवलपमेंट से AI-रोबोटिक्स तक पर हुई बात

September 1, 2026

बैंक में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, IBPS RRB में 13,706 पदों पर Vacancy

September 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.