Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 26 May, 2026 • 06:56 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, SSB में 827 पदों पर बंपर Vacancy
जॉब/एजुकेशन

10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, SSB में 827 पदों पर बंपर Vacancy

March 22, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
SSB
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन और ड्राइवर के 827 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती पूरे भारत में की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 21 मार्च 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती उन युवाओं के लिए अच्छा अवसर है जो अर्धसैनिक बल में नौकरी करना चाहते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सभी पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

पदों का विवरण
इस भर्ती में अलग-अलग ट्रेड्स के पद शामिल हैं। इनमें ड्राइवर के 553 पद सबसे अधिक हैं। इसके अलावा नाई, दर्जी, धोबी, मोची, गार्डनर, वेटरनरी, बढ़ई और अन्य ट्रेड्स के पद भी शामिल हैं। कुल मिलाकर 827 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

योग्यता और सैलरी
इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके साथ अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, महिला और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। इसमें फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं।
लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, कुल 100 अंक होंगे और समय 120 मिनट का होगा। इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग और भाषा से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करके आवेदन पूरा करें। अंत में फॉर्म का प्रिंट जरूर निकाल लें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरें और अंतिम तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

इसे भी पढ़ें : सबसे लंबा शासन, सबसे बड़ा रिकॉर्ड… मोदी का नया कीर्तिमान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपुलिस कैंप पर उग्रवादियों का ग्रेनेड और RPG ह’मला, चार कमांडो जख्मी
Next Article गर्मी में क्यों बेकाबू हो जाता है डायबिटीज, कैसे करें कंट्रोल… जानें

Related Posts

Headlines

Instagram पर इश्क, रात का मिलन, मंदिर में शादी और फिर दूल्हा गायब

May 25, 2026
Headlines

दरिंदा देवर… कर बैठा बड़ा गुनाह… जानें क्या

May 25, 2026
झारखंड

दामोदर तट पर सजेगी आस्था की शाम, रजरप्पा में होगी भव्य महाआरती… जानें कब

May 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले, DGP ने तमाम पुलिस कप्तानों को किया अलर्ट

May 25, 2026

गांवों की अंधेरी गलियों में पहुंची BFCL की रौशनी, बदली रात की तस्वीर

May 25, 2026

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026

Instagram पर इश्क, रात का मिलन, मंदिर में शादी और फिर दूल्हा गायब

May 25, 2026

दरिंदा देवर… कर बैठा बड़ा गुनाह… जानें क्या

May 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.