अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), जोधपुर ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत नर्सिंग ऑफिसर, टेक्नीशियन और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों को भरा जाएगा।
इच्छुक उम्मीदवार AIIMS जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
कुल कितनी वैकेंसी हैं
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
नर्सिंग ऑफिसर: 1 पद
टेक्नीशियन: 1 पद
डाटा एंट्री ऑपरेटर: 1 पद
नर्सिंग ऑफिसर के लिए योग्यता
नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी नर्सिंग की डिग्री और 2 साल का अनुभव
या10+2 साइंस के साथ GNM डिप्लोमा, नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन और 3 साल का अनुभव
इसके साथ उम्मीदवार को कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान होना जरूरी है।
टेक्नीशियन और DEO के लिए योग्यता
टेक्नीशियन पद के लिए:
रेडियोलॉजी इमेजिंग टेक्निक्स में बीएससी डिग्री और 2 साल का अनुभव
यासंबंधित विषय में डिप्लोमा और 3 साल का अनुभव
डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के लिए:
किसी भी विषय में ग्रेजुएशन
कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा
संबंधित क्षेत्र में कम से कम 2 साल का अनुभव
सैलरी कितनी मिलेगी
नर्सिंग ऑफिसर: ₹40,000 प्रति माह
टेक्नीशियन: ₹40,000 प्रति माह
डाटा एंट्री ऑपरेटर: ₹30,000 प्रति माह
सभी पदों पर नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट बेस पर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा:
ऑनलाइन आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
इसके बाद इंटरव्यू
इंटरव्यू के समय उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थान पर उपस्थित होना होगा।
आवेदन शुल्क की जानकारी
महिला उम्मीदवार: निशुल्क
SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवार: निशुल्क
अन्य सभी उम्मीदवार: ₹100
आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : एक करोड़ का इनामी दुर्दांत नक्सली अनल दा समेत 11 ढेर



