Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 07:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ECINET लॉन्च, 22 भाषाओं में दुनिया का सबसे बड़ा चुनावी प्लेटफॉर्म
Headlines

ECINET लॉन्च, 22 भाषाओं में दुनिया का सबसे बड़ा चुनावी प्लेटफॉर्म

January 22, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ECINET
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

New Delhi : तीन दिनों के लिए भारत मंडपम में सजी IICDEM-2026 की चमक-दमक के बीच एक नया सितारा उभरा… ECINET। यह केवल एक तकनीकी प्लेटफॉर्म नहीं है, बल्कि चुनावों में पारदर्शिता और जनता की आवाज को जोड़ने वाला एक डिजिटल पुल है। जब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार मंच पर खड़े होकर ECINET लॉन्च कर रहे थे, उनके शब्दों में गर्व था। उन्हेंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रीढ़ है। ECINET कानून के सख्त पालन के साथ विकसित किया गया है और यह 22 अनुसूचित भाषाओं और अंग्रेजी में उपलब्ध है। उन्होंने अन्य देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों को इस प्लेटफॉर्म के अनुभव से सीखने और सहयोग करने का निमंत्रण दिया। मंच के पीछे बैठी टीम के चेहरे पर भी संतोष झलक रहा था, क्योंकि यह कल्पना सालों की मेहनत का परिणाम थी।

चुनाव अधिकारियों की जुबानी

चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू ने बताया, “ECINET ने हमारे काम करने के तरीके को बदल दिया है। अब हम हर कदम पर निगरानी रख सकते हैं और निर्णय तुरंत ले सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म चुनावों में विश्वास बढ़ाने का एक बड़ा साधन है।”
डॉ. विवेक जोशी ने जोड़ते हुए कहा, “यह मंच दुनिया भर के चुनाव प्रबंधन निकायों को सीखने और प्रौद्योगिकी अपनाने का अवसर देता है। हमारी कोशिश है कि भारत के अनुभव से दूसरे देश भी लाभ उठाएं।”

तकनीक और सुरक्षा

सूचना प्रौद्योगिकी महानिदेशक डॉ. सीमा खन्ना ने बताया कि ECINET का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ साइबर सुरक्षा है। उन्होंने कहा, “आज तकनीक केवल सहायक नहीं बल्कि रणनीतिक सहयोगी है। यह प्लेटफॉर्म जनता के विश्वास को मजबूत करता है और चुनावों की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाता है।”

ECINET की खासियतें

ECINET भारत निर्वाचन आयोग के 40 से अधिक ऐप और पोर्टलों को एक जगह लाता है। मतदाता पंजीकरण, उम्मीदवार की जानकारी, ई-एपिक डाउनलोड, शिकायत निवारण और बूथ स्तर के अधिकारी (BLO) से सीधे संपर्क जैसे काम अब सरल और तेज हो गए हैं। प्लेटफॉर्म ने बीटा चरण में बिहार विधानसभा चुनाव और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान अपनी क्षमता साबित की। 10 करोड़ से अधिक फॉर्म संसाधित किए गए और 150 करोड़ से अधिक दस्तावेज़ डिजिटलीकृत किए गए। अब यह मंच जमीनी स्तर के पदाधिकारियों की निगरानी का भी भरोसेमंद साधन बन गया है।

इसे भी पढ़ें : CEC ज्ञानेश कुमार पहुंचे देवघर, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्य स्वागत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleAIIMS में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी, सैलरी 40 हजार तक
Next Article टकराव तेज : ICC की बात ठुकराकर बांग्लादेश ने भारत जाने से किया इनकार

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.