Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 04:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » UPPSC ने निकाली 1156 पदों पर Vacancy, आवेदन शुरू
जॉब/एजुकेशन

UPPSC ने निकाली 1156 पदों पर Vacancy, आवेदन शुरू

August 19, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
UPPSC
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

News Samvad : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या डी-1/ई-1/2026 जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 1156 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन 18 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1112 और प्रोफेसर के 44 पद शामिल हैं। आवेदन और शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 1 सितंबर 2026 तय की गई है। वहीं, आवेदन फॉर्म में किसी तरह की गलती होने पर उम्मीदवार 8 सितंबर 2026 तक उसमें सुधार कर सकेंगे।

प्रोफेसर के लिए 35 से 55 और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 26 से 40 साल उम्र

दोनों पदों के लिए उम्र सीमा अलग-अलग रखी गई है। उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 35 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्र सीमा 26 से 40 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। भर्ती में मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में एमएस, डीएनबी या एमडी की मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त चिकित्सा संस्थान में संबंधित विषय में एसोसिएट प्रोफेसर के तौर पर तीन साल का अनुभव भी जरूरी है। हालांकि, अलग-अलग पद और विषय के हिसाब से योग्यता और अनुभव की शर्तों में बदलाव हो सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की पूरी अधिसूचना जरूर पढ़नी चाहिए।

Advertisement

105 रुपए से शुरू है आवेदन शुल्क, OTR के बिना नहीं भर पाएंगे फॉर्म

आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के हिसाब से तय किया गया है। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 105 रुपए शुल्क देना होगा। एससी और एसटी वर्ग के लिए शुल्क 65 रुपए और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 25 रुपए रखा गया है। UPPSC ने आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी OTR को अनिवार्य किया है। उम्मीदवार को आवेदन करने से पहले OTR नंबर प्राप्त करना होगा। आयोग के अनुसार, उम्मीदवार आवेदन की तारीख से कम से कम 72 घंटे पहले OTR पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर अपना OTR नंबर हासिल कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

ऐसे भरें आवेदन फॉर्म

आवेदन करने के लिए सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाना होगा। यहां असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रोफेसर भर्ती 2026 से संबंधित आवेदन लिंक खोलना होगा। इसके बाद OTR नंबर की मदद से लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरनी होगी। फॉर्म में जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करने के बाद अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले उम्मीदवार को फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लेनी चाहिए। फॉर्म जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना बेहतर रहेगा।इस भर्ती के लिए आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 1 सितंबर 2026 है, जबकि आवेदन में सुधार के लिए 8 सितंबर 2026 तक का समय दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह है कि आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर-सोनबरसा फोरलेन को केंद्र की मंजूरी, CM सम्राट ने जताया PM का आभार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसम्राट कैबिनेट की बड़ी सौगात : इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर AI तकनीक तक, 13 बड़े प्रस्ताव पास
Next Article CM सम्राट बोले- बिहार का मखाना बना ग्लोबल सुपरफूड, दुनिया की थाली तक पहुंचा

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026
जॉब/एजुकेशन

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026
बिहार

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026

राशिफल @ 07 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 7, 2026

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.