अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने स्कूली बच्चों के लिए एक खास राइटिंग कॉम्पिटिशन शुरू किया है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर बच्चे न सिर्फ इनाम जीत सकते हैं बल्कि उन्हें स्विट्जरलैंड घूमने का मौका भी मिलेगा।
यह प्रतियोगिता यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन 2026 इंटरनेशनल लेटर राइटिंग कॉम्पिटिशन फॉर यंग पीपल के तहत आयोजित की जा रही है, जिसे डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट द्वारा संचालित किया जा रहा है।
कौन ले सकता है हिस्सा
इस प्रतियोगिता में 9 से 15 साल की उम्र के स्कूली छात्र भाग ले सकते हैं। यह प्रतियोगिता पूरे भारत के CBSE स्कूलों में आयोजित की जाएगी।
क्या है प्रतियोगिता का विषय
छात्रों को अपने एक दोस्त को पत्र लिखना होगा। इस पत्र में यह बताना होगा कि डिजिटल युग में भी इंसानी रिश्ते क्यों जरूरी हैं।
बच्चों को समझाना होगा कि मोबाइल और इंटरनेट के दौर में भी दोस्ती, परिवार और आमने सामने मिलने का महत्व क्यों बना रहना चाहिए।
पत्र हिंदी या अंग्रेजी किसी भी भाषा में लिखा जा सकता है।
स्कूलों के जरिए होगा चयन
इस प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल स्तर पर किया जाएगा। स्कूल अपने यहां से सबसे अच्छी एंट्री चुनकर CBSE बोर्ड को भेजेंगे।
इनाम कितने मिलेंगे
क्षेत्रीय स्तर पर
पहला स्थान: 25,000 रुपये और सर्टिफिकेट
दूसरा स्थान: 10,000 रुपये और सर्टिफिकेट
तीसरा स्थान: 5,000 रुपये और सर्टिफिकेट
राष्ट्रीय स्तर पर
पहला स्थान: 50,000 रुपये, सर्टिफिकेट और स्विट्जरलैंड के बर्न स्थित UPU हेडक्वार्टर का दौरा या वैकल्पिक पुरस्कार
दूसरा स्थान: 25,000 रुपये और सर्टिफिकेट
तीसरा स्थान: 10,000 रुपये और सर्टिफिकेट
कैसे करें आवेदन
जो छात्र इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं उन्हें एक आवेदन फॉर्म भरना होगा और अपने स्कूल में जमा करना होगा।
स्कूल अपनी चुनी हुई एंट्रीज को CBSE बोर्ड में भेजेंगे।
स्कूलों को 20 मार्च 2026 तक रिजल्ट सबमिट करना होगा। इसके बाद टॉप तीन विजेताओं का चयन किया जाएगा।
कहां मिलेगी पूरी जानकारी
इस प्रतियोगिता से जुड़ी सभी जानकारी और आवेदन फॉर्म CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
छात्रों के लिए सुनहरा मौका
अगर आपके बच्चे की उम्र 9 से 15 साल के बीच है और उसे लिखने का शौक है, तो यह एक बेहतरीन मौका है। एक अच्छा पत्र लिखकर बच्चा न सिर्फ इनाम जीत सकता है बल्कि विदेश यात्रा का सपना भी पूरा कर सकता है।
इसे भी पढ़ें : सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान- सरकारी डॉक्टर अब नहीं करेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस

