Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 07:42 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एक चौथाई युवा स्मार्टफोन की लत का शिकार
अन्य खबरें

एक चौथाई युवा स्मार्टफोन की लत का शिकार

December 14, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। दुनियाभर में एक चौथाई युवा अपने स्मार्टफोन पर इतना निर्भर हैं कि स्मार्टफोन आस-पास न होने पर उन्हें घबराहट होने लगती है। पहले हो चुके कई शोधों के अनुसार 10 से 30 फीसदी बच्चे और युवा अपने स्मार्टफोन को बेहद खराब तरीके से इस्तेमाल करते हैं। यह खुलासा हुआ है एक ताजा शोध में।

यूके के किंग्स कॉलेज ऑफ लंदन के शोधकर्ताओं के अनुसार 23 फीसदी युवाओं में प्रॉब्लेमेटिक स्मार्टफोन यूजेस (पीएसयू) की समस्या देखने को मिल रही है।पीएसयू स्मार्टफोन से जुड़ा एक ऐसा व्यवहार है जिससे लत लगने के संकेत दिखाई देते हैं। इनमें फोन आस-पास न होने पर घबराहट और बेचैनी महसूस करना और परेशान हो जाना शामिल है। इस समस्या से ग्रस्त लोग अपने फोन को प्रयोग करने के समय पर नियंत्रण नहीं रख पाते। ऐसे लोग फोन का इस्तेमाल ज्यादातर मनोरंजक गतिविधियों के लिए करते हैं।

लड़कियों में पीएसयू होने की संभावना ज्यादा : जर्नल बीएमसी साइकाइट्री में प्रकाशित इस शोध में पहली बार बच्चों और युवाओं में पीएसयू के लक्षणों की जांच की गई है। इस शोध में पूर्व के 41 शोधों का विश्लेषण किया गया है और 41,871 बच्चों और युवाओं के डाटा का इस्तेमाल किया गया है। 41 में से 30 शोध एशिया में, नौ यूरोप में और दो शोध अमेरिका में किए गए हैं। इसमें 55 फीसदी प्रतिभागी महिलाएं थीं। शोध में पाया गया कि 17 से 19 वर्ष की उम्र वाली लड़कियों में पीएसयू होने की संभावनाएं ज्यादा थीं।

शोधकर्ताओं ने इस तरीके से स्मार्टफोन प्रयोग करने और मानसिक स्वास्थ्य के बीच संबंधों की भी जांच की। इस दौरान पाया गया कि जिन लोगों को पीएसयू की समस्या थी उनमें खराब मूड, घबराहट, चिड़चिड़ापन, खराब नींद और शैक्षणिक स्तर पर प्रदर्शन में कमी देखी गई। शोधकर्ता बेन कार्टर ने कहा, हमारे शोध से पता चलता है कि स्मार्टफोन के अत्यधिक और गलत तरीके से इस्तेमाल किए जाने के कारण मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

इस समस्या से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास करने की कोशिशें जारी हैं। शोधकर्ता समांथा सोन ने कहा, पीएसयू एक व्यावहारिक लत है या नहीं इसके लिए पीएसयू और उससे स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभावों की जांच करना जरूरी है। साथ ही यह सूबत भी जुटाने पड़ेंगे कि पीएसयू से जूझने वाले लोग अपने स्मार्टफोन के इस्तेमाल को कम करने के लिए काफी संघर्ष करते हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleट्रम्प ने पर्यावरणविद ग्रेटा थनबर्ग का उड़ाया मजाक
Next Article नागरिकता संशोधन कानून से किसी भी भारतीय को चिंता करने की जरूरत नहीं: मोदी

Related Posts

अन्य खबरें

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026
अन्य खबरें

राशिफल @ 02 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 2, 2026
अन्य खबरें

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.