Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 06:53 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नागरिकता संशोधन कानून से किसी भी भारतीय को चिंता करने की जरूरत नहीं: मोदी
देश

नागरिकता संशोधन कानून से किसी भी भारतीय को चिंता करने की जरूरत नहीं: मोदी

December 16, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि यह बेहद दुखद है। उन्होंने इस कानून को लेकर स्पष्ट किया कि नागरिकता संशोधन कानून (नासंका) किसी भी भारतीय नागरिक को चाहे वह जिस धर्म का हो उसे प्रभावित नहीं करता है और किसी भी भारतीय को इस अधिनियम के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

प्रधानमंत्री ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि बहस, चर्चा और असंतोष लोकतंत्र के आवश्यक अंग हैं, लेकिन कभी भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाना और सामान्य जीवन की शांति हमारे लोकाचार का हिस्सा है।

उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 संसद के दोनों सदनों द्वारा भारी समर्थन के साथ पारित किया गया था। बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों और सांसदों ने इसके पारित होने का समर्थन किया। यह अधिनियम भारत की सदियों पुरानी संस्कृति की स्वीकृति, सद्भाव, करुणा और भाईचारे को दर्शाता है ।

मोदी ने कहा ‘अपने साथी भारतीयों को स्पष्ट रूप से आश्वस्त करना चाहता हूं कि नागरिकता संशोधन कानून (नासंका) किसी भी भारतीय नागरिक, चाहे वह जिस धर्म का हो, को प्रभावित नहीं करता है। किसी भी भारतीय को इस अधिनियम के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। यह अधिनियम केवल उन लोगों के लिए है, जो बाहर वर्षों से उत्पीड़न का सामना करते रहे हैं और भारत में आश्रय लेने के अलावा उनके पास कोई अन्य जगह नहीं है।’

मोदी ने अपील की कि समय की आवश्यकता है कि हम सभी भारत के विकास और प्रत्येक भारतीय, विशेषकर गरीब, दलित और हाशिए पर रहे लोगों के सशक्तिकरण के लिए मिलकर काम करें। उन्होंने कहा कि निहित स्वार्थ समूहों को हमें विभाजित करने और अशांति पैदा करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएक चौथाई युवा स्मार्टफोन की लत का शिकार
Next Article सरकार अन्य जातियों का आरक्षण कम किए बिना पिछड़ी जाति के लिए आरक्षण देगी- अमित शाह

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026

सैलरी पर सम्राट सरकार सख्त, CS बोले- त्योहार से पहले हर हाल में मिले वेतन, कल भी खोलें दफ्तर

November 6, 2026

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.