Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 01:24 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गर्मी में जल संकट से निपटने को प्रशासन ने कसी कमर, रांची DC ने दिये कई निर्देश
अन्य खबरें

गर्मी में जल संकट से निपटने को प्रशासन ने कसी कमर, रांची DC ने दिये कई निर्देश

March 17, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
DC
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : गर्मी के मौसम में संभावित जल संकट को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। DC मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई सख्त निर्देश दिए गए। बैठक में DC भजंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के गांवों में खराब पड़े चापानलों की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को पानी की समस्या से जूझना न पड़े। उन्होंने कहा कि गर्मी में जल संकट से बचने के लिए पहले से ही ठोस कार्ययोजना तैयार करना जरूरी है। इस दौरान सभी पंचायतों के मुखियाओं से उनके क्षेत्रों में खराब पड़े चापानलों की सूची भी मांगी गई है, ताकि उनकी जल्द मरम्मत कराई जा सके।

DC मंजूनाथ भजंत्री ने शहरी क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति के लिए टैंकरों के दर निर्धारित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने साफ कहा कि कोई भी टैंकर ऑपरेटर मनमानी कीमत नहीं वसूल सकता और प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि पानी उचित दर पर ही उपलब्ध हो।

Advertisement Advertisement

DC मंजूनाथ भजंत्री ने बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों से पूछा कि गर्मी में पेयजल संकट न हो, इसके लिए उनकी कार्ययोजना क्या है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पानी की सप्लाई और टैंकरों की मैपिंग अभी से कर ली जाए, ताकि यह तय हो सके कि पानी की आपूर्ति कहां से और कैसे की जाएगी। साथ ही, उन्होंने जल जीवन मिशन से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि पिछले साल जिन इलाकों में चापानल सूख गए थे, वहां इस बार विशेष व्यवस्था की जाए। उपायुक्त ने कहा कि इस बार गर्मी में किसी भी इलाके में पेयजल संकट न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी सतर्कता बरतेगा। बैठक में अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी राजेश कुमार साव और सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रविशंकर मिश्रा समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : एक्शन में रांची DC, ऑन द स्पॉट कर गये हर समस्या का समाधान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएक्शन में SP, 6 ASI सहित 11 पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड… जानें क्यों
Next Article राशिफल @ 18 मार्च 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें

Related Posts

अन्य खबरें

‘किंग’ बनी अभिषेक बच्चन के लिए गेम-चेंजर… जानें कैसे

March 13, 2026
अन्य खबरें

होली के बाद घर की सबसे बड़ी टेंशन खत्म, ऐसे चमकेंगे रंग से सराबोर पर्दे

March 3, 2026
अन्य खबरें

भारत में कब और कहां दिखेगा ‘ब्लड मून’, किस राशि पर क्या होगा असर… बता गए बनारस के पंडित अनुराग तिवारी

March 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026

अवैध खनन पर शिकंजा, बिना कागजात बालू ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

March 13, 2026

‘किंग’ बनी अभिषेक बच्चन के लिए गेम-चेंजर… जानें कैसे

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.